बलूचिस्तान अटल बिहारी वाजपेयी को नहीं भूल सकता बलोच नेता मीर यार को क्यों याद आए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री?
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत से एक बार फिर ऐसा बयान सामने आया है, जिसने दक्षिण एशिया की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले अलगाववादी नेता मीर यार बलूच ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि बलूचिस्तान के लोग आज भी वाजपेयी को याद करते हैं और उनकी विरासत का सम्मान करते हैं।
पाकिस्तानी सरकार और सेना के कट्टर आलोचक मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वाजपेयी की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें “ईमानदारी, शालीनता और नैतिक साहस का प्रतीक” बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल भारत के ही नहीं, बल्कि पूरे उपमहाद्वीप के लिए एक असाधारण राजनेता थे।
“वाजपेयी जैसे नेता कभी खत्म नहीं होते”
मीर यार बलूच ने अपने संदेश में ...










