शक्सगाम वैली: चीन सियाचिन के लिए बढ़ा रहा खतरा
शक्सगाम वैली, जो जम्मू-कश्मीर के उत्तर में स्थित है, सियाचिन ग्लेशियर और साल्टोरो रिज के ठीक उत्तर में है। यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यहाँ चीन की मौजूदगी सीधे सियाचिन के भारतीय ठिकानों के लिए खतरा पैदा कर सकती है।
चीन ने शक्सगाम वैली में करीब 16,000 फीट ऊँचाई पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया है। यह सड़क कराकोरम हाईवे को ऊपरी शक्सगाम इलाके से जोड़ने की दिशा में बनाई जा रही है। यदि यह सड़क आगे बढ़ती है, तो चीन सियाचिन पर उत्तर दिशा से दबाव डालने में सक्षम हो सकता है, जबकि पाकिस्तान पहले से दक्षिण और पश्चिम की ओर मौजूद है।
भारत ने 9 जनवरी को कहा था कि CPEC के जरिए चीन का इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण अवैध और अमान्य है। भारत का साफ़ कहना है कि शक्सगाम वैली का यह हिस्सा उसका अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है।
पूर्व विदेश सच...










