Monday, June 22

World

डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान: मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित, UAE और सऊदी अरब ने स्वागत किया
World

डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान: मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित, UAE और सऊदी अरब ने स्वागत किया

  वॉशिंगटन, 14 जनवरी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 जनवरी को मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। इसका मतलब है कि इस ट्रांसनेशनल सुन्नी इस्लामी संगठन की मिस्र, जॉर्डन, लीबिया और लेबनान जैसी शाखाओं को वैश्विक स्तर पर आतंकवादी संगठन माना जाएगा।   मुस्लिम ब्रदरहुड की स्थापना 1928 में मिस्र के हसन अल-बन्ना ने की थी। इस संगठन का उद्देश्य ‘इस्लाम ही समाधान’ के सिद्धांत के तहत हर जगह शरिया कानून लागू करना रहा है। शुरुआती दौर में यह सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय था, लेकिन बाद में इसने हिंसक गतिविधियों की ओर रुख किया। 2011 की अरब स्प्रिंग के दौरान यह मिस्र में सत्ता में आया, लेकिन 2013 में सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से हटाकर संगठन को कुचल दिया। इसके बाद मिस्र ने इसे गैर कानूनी घोषित कर दिया।   इस फैसले का वैश्विक असर भी है। संयुक्त अरब अमीर...
थाईलैंड में बड़ा ट्रेन हादसा: क्रेन गिरने से पटरी से उतरी ट्रेन, 22 की मौत, दर्जनों घायल
World

थाईलैंड में बड़ा ट्रेन हादसा: क्रेन गिरने से पटरी से उतरी ट्रेन, 22 की मौत, दर्जनों घायल

    बैंकॉक, 14 जनवरी: थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भयानक ट्रेन हादसा हुआ जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 79 अन्य घायल हुए। हादसा रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ, जो राजधानी बैंकॉक से लगभग 230 किमी दूर है।   स्थानीय अधिकारियों और समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का कारण हाई-स्पीड रेल लाइन निर्माण के दौरान गिरती हुई क्रेन था। जैसे ही बैंकॉक से आ रही पैसेंजर ट्रेन निर्माण स्थल से गुज़री, भारी क्रेन उसके ऊपर गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और उसके कुछ डिब्बों में आग लग गई। पुलिस और बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया है और राहत कार्य जारी है।   हादसे में 79 घायल, 8 की हालत गंभीर थाईलैंड रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 195 यात्री सवार थे, हालांकि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। घायलों में से 8 की हालत गंभीर बताई गई है। उप प्रधानमंत्री और प...
ग्रीनलैंड पर अमेरिकी ऐक्शन की तैयारी, ट्रंप के आर्कटिक कमिश्नर ने बताया प्लान
World

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी ऐक्शन की तैयारी, ट्रंप के आर्कटिक कमिश्नर ने बताया प्लान

  डोनाल्ड ट्रंप के आर्कटिक कमिश्नर थॉमस डैन्स ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस रणनीतिक द्वीप पर जल्दी ही ऐक्शन शुरू कर सकते हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 14 जनवरी को डेनमार्क और ग्रीनलैंड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं।   तेजी से आगे बढ़ रही योजना   थॉमस डैन्स ने कहा कि यह “कई स्टॉप वाला ट्रेन रूट” है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप इसे तेज गति से मुख्य स्टेशन तक ले जाना चाहते हैं। डैन्स ने उम्मीद जताई कि बातचीत और डील में प्रगति जल्दी हो सकती है, लेकिन ग्रीनलैंड के लोगों का समर्थन हासिल करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड के लगभग 57,000 निवासियों में से अधिकांश अभी भी डेनमार्क से अलग होना चाहते हैं, लेकिन स्थानीय प्रधानमंत्री का कहना है कि लोग डेनमार...
इस्लामिक देशों का नेता बनने की पाकिस्तान की कोशिश, असीम मुनीर की ‘डिफेंस डॉक्ट्रिन’ से कितना खतरा?
World

इस्लामिक देशों का नेता बनने की पाकिस्तान की कोशिश, असीम मुनीर की ‘डिफेंस डॉक्ट्रिन’ से कितना खतरा?

    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर एक नई ‘डिफेंस डॉक्ट्रिन’ के जरिए पाकिस्तान को इस्लामिक देशों के बीच रणनीतिक नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस नीति के तहत पाकिस्तान खुद को मुस्लिम देशों का ‘रक्षक’ और सैन्य सुरक्षा प्रदाता के रूप में पेश कर रहा है। हथियारों की बिक्री, सैन्य प्रशिक्षण और रणनीतिक सहयोग इसी योजना का हिस्सा बताए जा रहे हैं।   समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया, अजरबैजान, सूडान, लीबिया, सऊदी अरब और बांग्लादेश जैसे देश पाकिस्तानी और चीनी साझेदारी से बने JF‑17 लड़ाकू विमान में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के ही कई रक्षा विशेषज्ञों ने इन दावों को बढ़ा‑चढ़ाकर पेश किया गया प्रचार बताया है और कहा है कि इन खबरों के पीछे पाकिस्तानी सेना का मनोवैज्ञानिक अभियान हो सकता है।   हथियारों की आड़ में भू‑राजन...
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत की मजबूत छलांग, 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री
World

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भारत की मजबूत छलांग, 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री

    लंदन/नई दिल्ली: साल 2026 की हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में भारत ने 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 80वें स्थान पर जगह बनाई है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब 55 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है, जो देश की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहुंच और यात्रा सुविधाओं की मजबूती को दर्शाता है।   पिछले साल भारत 85वें स्थान पर था, इस लिहाज से यह उछाल महत्वपूर्ण है। हालांकि, दुनिया के टॉप देशों से भारत अभी भी पीछे है।   दुनिया के टॉप पासपोर्ट: सिंगापुर के पासपोर्ट ने इस साल भी शीर्ष स्थान कायम रखा है। इसके धारकों को 192 देशों में बिना वीजा प्रवेश की सुविधा है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं (188 देशों में वीजा फ्री)। डेनमार्क, लग्ज़मबर्ग, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड तीसरे स्थान पर (186 देशों में वीजा फ्री) हैं।   पड़ोसी देशों की स्थिति: भा...
अमेरिका ने रिहा किए 3 भारतीय नागरिक, वेनेजुएला से निकले रूसी तेल टैंकर पर थे तैनात
World

अमेरिका ने रिहा किए 3 भारतीय नागरिक, वेनेजुएला से निकले रूसी तेल टैंकर पर थे तैनात

      अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से निकले रूसी झंडे वाले तेल टैंकर पर तैनात तीन भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया है। यह टैंकर “मैरिनेरा” नामक जहाज था, जिसे पिछले हफ्ते नॉर्थ अटलांटिक में अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान रोका गया था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह जहाज “शैडो फ्लीट” का हिस्सा था, जो वेनेजुएला, रूस और ईरान जैसे प्रतिबंधित देशों के लिए तेल परिवहन में शामिल था।   रिहा किए गए भारतीय क्रू मेंबर   इस टैंकर पर कुल 28 क्रू मेंबर थे, जिनमें तीन भारतीय, यूक्रेनी, रूसी और जॉर्जियाई नागरिक शामिल थे। भारतीय नागरिकों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के 26 वर्षीय रक्षित चौहान भी शामिल हैं, जो अपने पहले समुद्री मिशन पर थे। अमेरिकी सेना ने इन्हें हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया।   अमेरिका और भारत के बीच बढ़ता सहयोग   रिहाई की सूचना ऐसे समय आई जब सर्ग...
नेपाल में Gen Z तख्तापलट: केपी ओली ने तोड़ी चुप्पी, बताया यह आंदोलन सुनियोजित और विदेशी प्रेरित
World

नेपाल में Gen Z तख्तापलट: केपी ओली ने तोड़ी चुप्पी, बताया यह आंदोलन सुनियोजित और विदेशी प्रेरित

      नेपाल में हाल ही में हुए Gen Z प्रदर्शन और तख्तापलट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। रूसी टीवी चैनल आरटी को दिए इंटरव्यू में ओली ने दावा किया कि यह आंदोलन अपने आप नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से चलाया गया तख्तापलट था।   ओली ने कहा कि वह श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में हुए प्रदर्शनों में समानता देखते हैं और यह खतरा कई सालों से था। उन्होंने स्वीकार किया कि हालात को पढ़ने में पूरी तरह से चूक हुई, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह देश छोड़कर नहीं जा रहे हैं और जनता पर भरोसा करते हैं।   प्रदर्शन और हिंसा के पीछे की साजिश   ओली ने बताया कि उनके घर पर हमला नहीं हुआ, बल्कि यह एक सार्वजनिक म्यूजियम था, जिसमें उनके कुछ दस्तावेज और किताबें रखी हुई थीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर पैसा लेकर हिंसा कराने का आरोप लगाया...
Global Navy Ranking 2026: दुनिया की टॉप 5 नौसेनाओं में भारत बाहर, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया भी आगे
World

Global Navy Ranking 2026: दुनिया की टॉप 5 नौसेनाओं में भारत बाहर, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया भी आगे

      दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेनाओं की ताजा रैंकिंग वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न वॉरशिप्स एंड सबमरीन (WDMMW) 2026 में जारी की गई है। इस रैंकिंग में जहाजों की संख्या, आधुनिकिकरण, लॉजिस्टिक सपोर्ट और युद्ध क्षमता को ध्यान में रखते हुए ट्रू वैल्यू रेटिंग का इस्तेमाल किया गया है।   रैंकिंग में भारत की नौसेना सातवें नंबर पर रही, जबकि पहले पांच में भारत का नाम शामिल नहीं है। यह भारतीय नौसेना के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि क्षेत्रीय तनाव और चीन-पाकिस्तान जैसी नौसेनाओं की बढ़ती ताकत लगातार चिंता का विषय है।   दुनिया की टॉप-5 नौसेनाएं:   अमेरिका: 11 एयरक्राफ्ट कैरियर्स और विशाल पनडुब्बी बेड़े के साथ अमेरिका की नौसेना पहले नंबर पर। सतह पर चलने वाले जहाजों और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले एयरक्राफ्ट कैरियर्स के मामले में अमेरिका अभी भी बेजोड़ है। ची...
ईरान प्रदर्शन में हिंसा: अब तक 648 लोगों की मौत, इंटरनेट ब्लैकआउट से सच्चाई छिपी
World

ईरान प्रदर्शन में हिंसा: अब तक 648 लोगों की मौत, इंटरनेट ब्लैकआउट से सच्चाई छिपी

    ईरान में महंगाई और करेंसी गिरावट के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुके हैं। राजधानी तेहरान से शुरू हुए विरोध अब देश के लगभग सभी बड़े शहरों में फैल गए हैं। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसा जारी है।   नॉर्वे स्थित संगठन ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) के मुताबिक, अब तक 648 लोग प्रदर्शन के दौरान मारे जा चुके हैं, जिनमें नौ नाबालिग भी शामिल हैं। हजारों लोग घायल हुए हैं। संगठन का कहना है कि इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण जमीन पर वास्तविक स्थिति का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। इसके अनुमान के अनुसार, मृतकों की संख्या 6,000 तक हो सकती है और कम से कम 10,000 लोग हिरासत में लिए गए हैं।   ईरान सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती बढ़ाई है और देशभर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। सरकार का आरोप है कि प्रदर्शन विदेशी ताकतों, खासकर अमेरिका और इजरा...
सर क्रीक में पाकिस्तानी सेना की मजबूत तैनाती: 1,000 किमी तक सूंघने वाले रडार और मिसाइल तैनात
World

सर क्रीक में पाकिस्तानी सेना की मजबूत तैनाती: 1,000 किमी तक सूंघने वाले रडार और मिसाइल तैनात

      पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति को और मजबूत कर दिया है। सीमा के पास इस इलाके में पाकिस्तान ने नई मरीन ब्रिगेड, एयर-डिफेंस नेटवर्क, लॉन्ग रेंज रडार, और सुरक्षा उपकरण तैनात किए हैं।   सूत्रों के अनुसार, पाक सेना चीफ असीम मुनीर इस क्षेत्र में एयर डिफेंस को सुदृढ़ करने पर ध्यान दे रहे हैं। यहाँ अमेरिकी और चीनी दोनों प्रकार के रडार लगाए गए हैं, जो 1,000 किलोमीटर तक किसी भी खतरे का पता लगा सकते हैं।   सर क्रीक में पाकिस्तान ने शॉर्ट-रेंज, मीडियम और लॉन्ग-रेंज रडार तैनात किए हैं, साथ ही सुरक्षा के लिए 3,000 जवानों की नई मरीन ब्रिगेड भी स्थापित की गई है। इलाके में सर्फेस-टू-एयर मिसाइलें और किलर ड्रोन भी देखे गए हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पाकिस्तानी सेना की किसी अचानक युद्ध की तैयारी को दर्शाता है।   सर क्रीक, जो सिंध...