Wednesday, January 14

डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान: मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित, UAE और सऊदी अरब ने स्वागत किया

 

This slideshow requires JavaScript.

वॉशिंगटन, 14 जनवरी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 जनवरी को मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। इसका मतलब है कि इस ट्रांसनेशनल सुन्नी इस्लामी संगठन की मिस्र, जॉर्डन, लीबिया और लेबनान जैसी शाखाओं को वैश्विक स्तर पर आतंकवादी संगठन माना जाएगा।

 

मुस्लिम ब्रदरहुड की स्थापना 1928 में मिस्र के हसन अल-बन्ना ने की थी। इस संगठन का उद्देश्य ‘इस्लाम ही समाधान’ के सिद्धांत के तहत हर जगह शरिया कानून लागू करना रहा है। शुरुआती दौर में यह सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय था, लेकिन बाद में इसने हिंसक गतिविधियों की ओर रुख किया। 2011 की अरब स्प्रिंग के दौरान यह मिस्र में सत्ता में आया, लेकिन 2013 में सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से हटाकर संगठन को कुचल दिया। इसके बाद मिस्र ने इसे गैर कानूनी घोषित कर दिया।

 

इस फैसले का वैश्विक असर भी है। संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने ट्रंप के निर्णय का स्वागत किया है। इन देशों ने लंबे समय से मुस्लिम ब्रदरहुड की विचारधारा को अपने क्षेत्र में खतरा मानते हुए इसका विरोध किया है। वहीं, तुर्की के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि राष्ट्रपति रेचेत तैय्यप एर्दोगन इस संगठन के समर्थक माने जाते हैं।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी निर्णय से मुस्लिम ब्रदरहुड के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर दबाव बढ़ेगा और इसके वित्तीय एवं राजनीतिक प्रभाव पर रोक लगेगी।

Leave a Reply