‘मैं नफरत के आगे नहीं झुकूंगा’; कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी को बचाने वाला दीपक बना सोशल मीडिया स्टार
कोटद्वार (उत्तराखंड): गणतंत्र दिवस के दिन कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी की दुकान के नाम ‘बाबा’ को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने साहसिक कदम उठाया और अब वह सोशल मीडिया का स्टार बन गया है। दीपक कुमार ने उस दिन वीडियो में खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया और बुजुर्ग दुकानदार के साथ खड़े होकर विरोध कर रहे बजरंग दल के सदस्यों का सामना किया। उन्होंने कहा, “मैं नफरत के आगे नहीं झुकूंगा और जब भी जरूरत होगी, इंसानियत के लिए खड़ा रहूंगा।”
सोशल मीडिया पर वायरल:घटना के बाद दीपक कुमार की ऑनलाइन लोकप्रियता में तेजी आई। 26 जनवरी से पहले उनके फेसबुक फॉलोअर्स 1,500 थे, जो सोमवार तक बढ़कर 4.3 लाख हो गए। इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 1,000 से बढ़कर 5 लाख से अधिक हो गई।
बाहरी लोगों से विवाद:दीपक ने बताया कि असली परेशानी स्थानीय लोगों से नहीं, बल्कि बाहरी लोगों से हुई। 31 जनवरी को कुछ बाहरी लोग उनक...










