जालौन: महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय केस में खुलासे, शादी से पहले विवाद हुआ घातक
जालौन। कुठौंद थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुदकुशी कर ली। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे में सनसनी मचा दी है। घटना की पड़ताल में महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा के नाम और उनकी इंस्पेक्टर से नजदीकियों का पता चला है। पुलिस मीनाक्षी के आईफोन की मदद से इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
शादी से पहले विवाद
सूत्रों के अनुसार, फरवरी 2026 में मीनाक्षी शर्मा की शादी तय थी। आरोप है कि मीनाक्षी ने इंस्पेक्टर से अपनी शादी के खर्च के लिए रुपये की मांग की थी। कथित तौर पर दोनों के बीच मोबाइल पर बहस भी हुई थी। पुलिस का मानना है कि ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग से तंग होकर इंस्पेक्टर ने अपनी जान दे दी।
पीलीभीत में भी विवादित गतिविधियां
मीनाक्षी शर्मा की पहली तैनाती पीलीभीत में हुई थी। वहां एक सिपाही ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी ने उसे फंसाकर 25 लाख रुपए की मांग की थ...










