बरेली पहुंचे CM योगी, दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को अर्पित की श्रद्धांजलि
बरेली: फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विधायक के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक की पत्नी, बेटियों और बेटे से मिलकर परिवार का हाल जाना और कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन केवल परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री लगभग 15 मिनट तक आवास पर रुके। इस दौरान राष्ट्रीय भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी बर्मा और डॉ. एमपी आर्य सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर डॉ. श्याम बिहारी...










