राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी को जयपुर में, जगद्गुरु रामभद्राचार्य से लेंगी आशीर्वाद; VVIP मूवमेंट और ट्रैफिक जाम का अलर्ट जारी
जयपुर। 16 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रही हैं। उनका मुख्य कार्यक्रम नींदड़ में आयोजित श्रीराम कथा और हनुमान महायज्ञ में शामिल होना है, जो जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति इस खास मौके पर कथा सुनेंगी और गुरु से आशीर्वाद भी लेंगी।
15 से शहर में VVIP मूवमेंट और बड़े आयोजन
राजस्थान में 15 जनवरी से लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो रहा है, जो 19 जनवरी तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में चलेगा। वहीं, 15 जनवरी को आर्मी परेड और शाम को शौर्य संध्या का आयोजन भी है, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इन आयोजनों के चलते जयपुर में भारी VVIP मूवमेंट रहेगा और यातायात पर दबाव पड़ने की संभावना है।
जाम से बचने के लिए रूट और पार्किंग की खास व्यवस्था
जयपुर पुलिस ने जनता स...










