खंडवा: लव जिहाद आरोपी अरबाज शाह के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त
खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र में लव जिहाद के आरोपी अरबाज शाह के ठिकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया गया। अरबाज शाह फिलहाल जेल में बंद है। प्रशासन ने उसके और उसके चाचा आशिक शाह के मकानों को अवैध निर्माण मानते हुए राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त किया।
यह कार्रवाई उस समय हुई जब युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव और जनता का आक्रोश बढ़ गया था। परिजनों के अनुसार, अरबाज शाह लंबे समय से युवती पर दोस्ती और शादी के लिए दबाव बना रहा था। लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों के कारण युवती ने 28 अक्टूबर को तनाव में आकर जहर खा लिया, और इलाज के दौरान 29 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
युवती की मौत के बाद हरसूद में भारी तनाव फैला था। लोगों ने हरसूद थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने अरबाज शाह के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता ...










