भोपाल जनसुनवाई में महिला ने कलेक्टर को कहा–“कुर्सी छोड़िए, मैं बैठकर सुनती हूं!”
भोपाल में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। मिनाल कॉलोनी की महिला ने अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, “आपसे सुनवाई नहीं होती तो कुर्सी से हट जाइए, मैं इस कुर्सी पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनती हूं।” यह हंगामा तब मचा जब महिला की तीन महीने पुरानी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
तीन महीने पुरानी शिकायत पर नाराजगीजानकारी के अनुसार, महिला ने 9 दिसंबर 2022 को मकान मालिक मंशाराम के फोन के जरिए धमकी देने की शिकायत की थी। महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ रहती है। पुलिस ने मामले में आपसी विवाद पाया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बावजूद शिकायत पर उचित कार्रवाई न होने से महिला कलेक्ट्रेट में भड़क उठी। एडीएम अंकुर मेश्राम ने बताया कि मामले में दोबारा जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
जनसुनवाई में अन्य शिकायतें
वोटर सूची की स...










