“जिसने भाई की जिंदगी छीनी, उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं”: विपिन को ऐसे दिखी सोनम रघुवंशी
इंदौर/मुनेश्वर कुमार: राजा रघुवंशी हत्या कांड की सुनवाई में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का ठंडा चेहरा फिर से सामने आया। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी की पेशी के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई सोनम को विपिन ने तुरंत पहचान लिया। विपिन ने बताया कि सोनम के चेहरे पर कोई डर या पछतावा नहीं दिखाई दिया, जबकि उसने भाई की जिंदगी छीन ली।
वीसी के जरिए सभी आरोपी पेशशिलॉन्ग कोर्ट में बुधवार और गुरुवार दोनों दिन विपिन के बयान दर्ज किए गए। बुधवार को भी सोनम और सह-आरोपी राज कुशवाह सहित चारों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए थे। गुरुवार को विपिन से क्रॉस-एग्ज़ामिनेशन हुआ और शुक्रवार को फिर उन्हें पेश होने के लिए बुलाया गया है।
मामला हनीमून के दौरान शुरू हुआराजा और सोनम की शादी के कुछ दिन बाद ही यह मामला शुरू हुआ। 21 मई को गुवाहाटी से शिलॉन्ग पहुंचे दोनों ने होटल में ठ...










