Monday, March 30

Madhya Pradesh

आज की रात होगी खास: 10:45 बजे रचेगी पृथ्वी खगोलीय इतिहास, सूर्य से दूरी होगी साल में सबसे कम
Madhya Pradesh, State

आज की रात होगी खास: 10:45 बजे रचेगी पृथ्वी खगोलीय इतिहास, सूर्य से दूरी होगी साल में सबसे कम

  सागर। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही अंतरिक्ष में एक दुर्लभ और रोमांचक खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। आज शनिवार की रात ठीक 10 बजकर 45 मिनट पर पृथ्वी, सूर्य की परिक्रमा करते हुए उसके सबसे नजदीकी बिंदु ‘पेरिहेलियन’ (Perihelion) पर पहुंचेगी। इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी साल में सबसे कम रह जाएगी।   खगोल विज्ञान की नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, आज रात पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी घटकर 14 करोड़ 70 लाख 99 हजार 894 किलोमीटर रह जाएगी। इसके विपरीत जुलाई माह में यही दूरी बढ़कर लगभग 15 करोड़ 20 लाख 87 हजार 774 किलोमीटर हो जाती है। यह अंतर पृथ्वी की अंडाकार कक्षा (Elliptical Orbit) के कारण उत्पन्न होता है।   चंद्रमा भी देगा साथ, दिखेगा ‘सुपरमून’ जैसा नज़ारा   इस खगोलीय संयोग को और खास बना रहा है चंद्रमा। पूर्णिमा की अवस्था में प...
बारातियों को कराई थी ‘मेंढक कूद’, अब अवैध निर्माणकर्ता पर बरसे  कौन हैं खंडवा के सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह?
Madhya Pradesh, State

बारातियों को कराई थी ‘मेंढक कूद’, अब अवैध निर्माणकर्ता पर बरसे कौन हैं खंडवा के सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह?

  अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले खंडवा के सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह एक बार फिर अपने तल्ख तेवरों को लेकर चर्चा में हैं। शहर की खानशाहवाली कॉलोनी में बिना अनुमति और बिना डायवर्जन के बन रहे एक मकान को गिराने पहुंचे मजिस्ट्रेट और निर्माणकर्ता के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   खानशाहवाली कॉलोनी में चला निगम का बुलडोजर   नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में खानशाहवाली कॉलोनी में कार्रवाई की। मौके पर जांच में पाया गया कि जिस भूमि पर मकान का निर्माण किया जा रहा था, वह न तो डायवर्टेड थी और न ही भवन निर्माण की वैधानिक अनुमति ली गई थी।   दस्तावेज दिखाए, पर अनुमति नहीं   मकान निर्माण कर रहे फिरोज खान ने जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत...
तांत्रिक की सलाह पर ‘खूनी बदला’: मां की मौत का शक, दोस्त को पत्थरों से कुचला और बाइक समेत जंगल में फूंका
Madhya Pradesh, State

तांत्रिक की सलाह पर ‘खूनी बदला’: मां की मौत का शक, दोस्त को पत्थरों से कुचला और बाइक समेत जंगल में फूंका

    नर्मदापुरम: जिले में अंधविश्वास और प्रतिशोध की आग ने एक भयानक हत्या को जन्म दिया। पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। इन पर 20 वर्षीय किसान चंदन नागवंशी की हत्या और सबूत मिटाने का आरोप है। आरोपियों ने चंदन के शव और उसकी मोटरसाइकिल को जंगल में पेट्रोल डालकर जला दिया।   किसान की बाइक से हुई रहस्यमयी लापता चंदन नागवंशी, जो जबली गांव के निवासी थे, 23 दिसंबर को अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकले और लापता हो गए। अगले दिन उनकी बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता चला कि चंदन चार जानकारों के साथ बुदनी की ओर गया था, लेकिन लौटकर वापस नहीं आया।   तांत्रिक की सलाह पर हत्या जांच में यह खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सुशील नागवंशी का चंदन के परिवार से पुराना झगड़ा था। सुशील की मां की अचानक म...
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त हटने वाली है, मोहन यादव सरकार जल्द करेगी कैबिनेट मंजूरी
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त हटने वाली है, मोहन यादव सरकार जल्द करेगी कैबिनेट मंजूरी

  भोपाल (आकाश सिकरवार) – राजस्थान और छत्तीसगढ़ के रास्ते पर चलते हुए मध्य प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों में लागू दो बच्चों की शर्त को हटाने की तैयारी में है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस प्रस्ताव को विधि विभाग की सलाह के बाद तैयार कर लिया है और इसे जल्द ही कैबिनेट में अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।   यह बदलाव राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा, क्योंकि इससे उन कर्मचारियों को लाभ होगा जो इस नियम के कारण सरकारी नौकरी के लिए अपात्र हो गए थे या जिनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।   2001 से लागू था नियम यह नियम 26 जनवरी, 2001 से लागू था, जिसके तहत तीसरा बच्चा होने पर नौकरी नहीं दी जाती थी और नौकरी में रहते हुए तीसरे बच्चे के जन्म पर सेवा समाप्त कर दी जाती थी। यह नियम उस समय लागू किया गया था जब प्रदेश में प्रजनन दर अधिक थी। हालांकि, सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस...
‘लंगड़ी’ बनी मध्यप्रदेश की सबसे उम्रदराज बाघिन, तोड़ी ‘कॉलर वाली’ बहन का रिकॉर्ड
Madhya Pradesh, State

‘लंगड़ी’ बनी मध्यप्रदेश की सबसे उम्रदराज बाघिन, तोड़ी ‘कॉलर वाली’ बहन का रिकॉर्ड

    सिवनी: पेंच नेशनल पार्क की मशहूर बाघिन ‘लंगड़ी’ अब 18 साल की हो चुकी है और मध्यप्रदेश की सबसे उम्रदराज जीवित बाघिन बन गई है। कुछ समय पहले इसके लापता होने की वजह से इसकी मौत की अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन हाल ही में पर्यटकों की नजरों में आने के बाद यह साबित हो गया कि ‘लंगड़ी’ अभी भी अपने पुराने इलाके कर्माझिरी में जीवित और सक्रिय है।   ‘लंगड़ी’ क्यों खास? इस बाघिन को नाम मिला इसके एक पैर को अजीब तरह से चलाने की वजह से, जिससे यह पहली नजर में ‘लंगड़ी’ लगती थी। यह 2008 में पहली बार पर्यटकों और गाइडों को दिखाई दी थी। पेंच नेशनल पार्क के रिकॉर्ड के अनुसार, यह ‘कॉलर वाली बाघिन’ की बहन है। गौरतलब है कि ‘कॉलर वाली बाघिन’, जिसका जन्म 2005 में हुआ था, 17 वर्ष की उम्र में 2022 में मृत हो गई थी। वहीं, ‘लंगड़ी बाघिन’ ने अब अपनी बहन का रिकॉर्ड तोड़कर प्रदेश में सबसे उम्रदराज बाघिन ...
भागीरथपुरा दूषित पानी मामला: निगम आयुक्त ने टेंडर पर सफाई दी, कहा– अमृत योजना के कारण काम रोका गया
Madhya Pradesh, State

भागीरथपुरा दूषित पानी मामला: निगम आयुक्त ने टेंडर पर सफाई दी, कहा– अमृत योजना के कारण काम रोका गया

  इंदौर: शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारियों और मौतों के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। निगम आयुक्त दिलीप यादव ने कहा कि पाइपलाइन बदलने का अलग टेंडर डाला गया था, लेकिन यह कार्य अमृत योजना में पहले से स्वीकृत होने के कारण अलग से आगे नहीं बढ़ाया गया।   प्रारंभिक जांच में पाए गए दूषित सैंपल   आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलते ही निगम ने पहले दिन ही करीब 100 सैंपल लिए। रिपोर्ट में पानी दूषित पाया गया। मुख्य लाइन के अलावा कई स्थानों पर ड्रेनेज या सीवरेज के पानी के मिल जाने की आशंका थी, जिन्हें चिन्हित कर सुधारात्मक कदम उठाए गए।   सीवरेज चैंबर और पाइपलाइन की जांच   भागीरथपुरा में करीब 2,000 से अधिक सीवरेज चैंबर हैं। इन सभी की जांच चल रही है। जहां पाइपलाइन और सीवरेज लाइन एक-दूसरे को क्रॉस कर रही हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जा...
जानलेवा हमले की FIR के बाद युवक की संदिग्ध मौत, घर में मिली लाश से भोपाल में हड़कंप   परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुरानी रंजिश की ओर इशारा
Madhya Pradesh, State

जानलेवा हमले की FIR के बाद युवक की संदिग्ध मौत, घर में मिली लाश से भोपाल में हड़कंप परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुरानी रंजिश की ओर इशारा

  भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके अरेरा हिल्स से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भीम नगर कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय विक्की सिलावट का शव शनिवार सुबह उसके ही घर में संदिग्ध हालात में मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर पूरी तरह बेजान पड़ा था। घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत और हड़कंप मच गया।   घर के अंदर मिली लाश, कई सवाल खड़े   परिजनों के अनुसार, विक्की पूरी तरह स्वस्थ था और किसी तरह के मानसिक तनाव में नहीं था। ऐसे में घर के भीतर उसकी मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही अरेरा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।   पहले हो चुका था जानलेवा हमला   मृतक के भाई विकास सिलावट ने पुलिस को बताया कि विक्की की मोहल्ले के ही एक बदमाश से पुरानी रं...
35 लाख का कर्ज माफ कराने की सनक: पति ने पत्नी को फिनाइल पिलाकर मारने की कोशिश की
Madhya Pradesh, State

35 लाख का कर्ज माफ कराने की सनक: पति ने पत्नी को फिनाइल पिलाकर मारने की कोशिश की

    सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कर्ज से छुटकारा पाने की विकृत सोच में एक पति अपनी ही पत्नी की जान का दुश्मन बन गया। आरोपी ने पत्नी को जबरन फिनाइल की गोलियां पानी में घोलकर पिला दीं और कहा— “तुम मर जाओगी तो बैंक का 35 लाख का लोन माफ हो जाएगा।” गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद होश में आने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।   पत्नी के नाम पर लिया लोन, पैसे खुद उड़ा दिए   सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा निवासी पूर्णिमा त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी जून 2020 में अनुराग सोहन त्रिपाठी से हुई थी। शादी के बाद पति ने पत्नी के नाम पर ‘रुद्रा इंटरप्राइजेज’ नामक फर्म रजिस्टर कराई और एसबीआई बैंक से 35 लाख रुपये का लोन लिया। लोन पत्नी के नाम पर था, लेकिन पूरी रकम ...
दो साल पहले दी गई थी पानी में ‘ज़हर’ की चेतावनी, प्रशासन की लापरवाही ने लीं 10 जानें
Madhya Pradesh, State

दो साल पहले दी गई थी पानी में ‘ज़हर’ की चेतावनी, प्रशासन की लापरवाही ने लीं 10 जानें

  देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा रखने वाले इंदौर में प्रशासनिक लापरवाही की एक भयावह तस्वीर सामने आई है। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से 10 लोगों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस त्रासदी की चेतावनी दो साल पहले ही दी जा चुकी थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे रहे।   बीजेपी पार्षद कमल वाघेला ने वर्ष 2022 में ही अपने वार्ड क्रमांक 11 में जर्जर और पुरानी पानी की पाइपलाइनों को बदलने की मांग की थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि कहीं सीवेज का पानी पेयजल में न मिल जाए, लेकिन उनकी चेतावनियों को नगर निगम ने गंभीरता से नहीं लिया।   चिट्ठियों और शिकायतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन   पार्षद वाघेला का कहना है कि वे वर्ष 2023 से लगातार दूषित पानी की संभावना को लेकर आगाह करते रहे। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, ...
इंदौर में दूषित पानी से 14 मौतें: राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले- ‘पानी नहीं, जहर बंटा’
Madhya Pradesh, State

इंदौर में दूषित पानी से 14 मौतें: राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले- ‘पानी नहीं, जहर बंटा’

  भोपाल, 2 जनवरी 2026: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि "इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा" और आरोप लगाया कि प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंद लीं।   राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार और बीजेपी नेताओं को घेरते हुए कहा, "जब—जब गरीब मरते हैं, मोदी जी खामोश रहते हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोगों को मदद और सांत्वना की आवश्यकता थी, बीजेपी नेताओं के अहंकारी बयान सामने आए, जबकि सरकार ने घमंड का प्रदर्शन किया और पीड़ितों को राहत देने के बजाय कुछ नहीं किया।   कुप्रशासन का केंद्र बन चुका मध्य प्रदेश: राहुल गांधी   राहुल गांधी ने इंदौर कांड को लेकर प्रदेश सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि...