खरगोन में डिजिटल ठगी का नया मामला: 80 साल के प्रोफेसर से 10 लाख रुपये की ठगी, बैंक अधिकारियों ने बचाई बाकी जमा पूंजी
खरगोन/सनावद: साइबर ठगों ने सनावद में 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर शशिकांत कुलकर्णी को डिजिटल अरेस्ट के डर में दो दिन तक फंसाकर 10 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगी के इस मामले ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की नींद उड़ा दी।
जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर शशिकांत कुलकर्णी, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के पूर्व इंचार्ज रहे हैं, को 9 जनवरी को व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ‘अमर सिंह’ बताते हुए NIA अधिकारी बताया और दावा किया कि दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों के खातों से कुलकर्णी के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर हुए हैं। प्रोफेसर को आतंकवाद से जोड़ा गया और दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया गया।
स्वास्थ्य और उम्र के कारण दिल्ली न जा पाने पर कॉल करने वालों ने मामला 'सेटल' करने के नाम पर अन्य खाते में 10 लाख रुपये RTGS करने को कहा। लगातार धमकी और डिजिटल अरेस्ट ज...










