
छिंदवाड़ा (परसगांव): मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना जिले के परसगांव गांव में सामने आई, जहाँ घरेलू तनाव और मासूम की रोने-धड़कने से तंग आकर एक मां ने अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, रामदास चौरिया ने अपने घर में अचानक ढाई साल की बेटी की मौत की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामला संदिग्ध पाया।
सख्ती से पूछताछ में बच्ची की मां संगीता ने जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि लगातार रोने और घरेलू तनाव के कारण वह गुस्से में थी, और उसी आवेश में उसने अपने हाथों से बेटी का गला रुमाल से घोंटकर उसकी जान ले ली। घटना में प्रयुक्त रुमाल पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ अपराध क्रमांक 14/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया।
मासूम बच्ची की हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना को मानवता के खिलाफ बताते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
