Wednesday, February 25

Bihar

सिगरेट के विवाद में गोलीबारी, गांववालों ने आरोपी को पकड़ कर की धुनाई
Bihar, State

सिगरेट के विवाद में गोलीबारी, गांववालों ने आरोपी को पकड़ कर की धुनाई

जहानाबाद (सुनील पाण्डेय) – बिहार के जहानाबाद जिले के तुलसीपुर गांव में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामला था सिगरेट पीने को लेकर। शुक्रवार रात सिगरेट पीते हुए पाए जाने पर पुटूश यादव (22) ने दो युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अगले दिन वही विवाद दोपहर में गोलीबारी में बदल गया। पुलिस के अनुसार, विमलेश यादव और उसके फुफेरे भाई मंटू यादव उर्फ विक्की ने पुटूश यादव का पीछा कर उसके हाथ और पैर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पुटूश को मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। भागते हुए दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देख...
शिवहर में दूध के पैसे मांगना पड़ा महंगा, शराब के नशे में दबंगों ने 65 वर्षीय वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला
Bihar, State

शिवहर में दूध के पैसे मांगना पड़ा महंगा, शराब के नशे में दबंगों ने 65 वर्षीय वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला

शिवहर, 16 फरवरी 2026 – बिहार के शिवहर जिले में एक 65 वर्षीय वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बच्चू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बहुआरा गांव में दर्दनाक वारदात यह घटना जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र, रोहुआ पंचायत के बहुआरा गांव की है। बताया गया है कि बच्चू सिंह ने सुबह अपने दूध के पैसे मांगें। पैसे मांगने पर आक्रोशित आरोपी, शराब के नशे में धुत होकर शाम में वृद्ध के घर पहुंचे और ईंट, रॉड और लाठी से उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। शराब और गुस्से में हुई हत्या मृतक के भतीजे चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आकाश कुमार सिंह से दूध के पैसे की मांग की गई थी। आकाश ने इस बात को दिल पर ले लिया और शाम में शराब के नशे में धुत होकर बच्चू सिंह के घर पहुंचा। उसने अभद्र ...
लालू परिवार पर कोर्ट की बड़ी चोट! नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोप तय, रेगुलर ट्रायल अब शुरू
Bihar, State

लालू परिवार पर कोर्ट की बड़ी चोट! नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोप तय, रेगुलर ट्रायल अब शुरू

पटना/दिल्ली, 16 फरवरी 2026: जमीन के बदले नौकरी (Land for Job) घोटाले में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित कुल 41 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए। अब इस पूरे घोटाले का रेगुलर ट्रायल शुरू होगा। निजी जागीर की तरह इस्तेमाल हुई सरकारी नौकरियां सुनवाई के दौरान जज विशाल गोगने ने मामले को एक 'आपराधिक सिंडिकेट' और 'संगठित साजिश' करार दिया। अदालत ने कहा कि सरकारी नौकरियों को केवल 'सौदेबाजी के हथियार' की तरह इस्तेमाल किया गया, ताकि कीमती जमीनें और संपत्तियां हासिल की जा सकें। लालू-राबड़ी को फिजिकल पेशी से मिली राहत सुनवाई में शामिल होने के लिए लालू यादव और राबड़ी देवी पटना से रविवार शाम दिल्ली पहुंचे। कोर्ट ने उन...
T20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, ईशान किशन की धमाकेदार पारी ने जीता दिल
Bihar, State

T20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, ईशान किशन की धमाकेदार पारी ने जीता दिल

पटना, 16 फरवरी 2026: टी-20 विश्व कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से मात देकर करोड़ों फैंस को रोमांचित कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत में बिहार के लाल ईशान किशन का बल्ला सबसे बड़ा सितारा रहा। ईशान किशन की 77 रनों की आतिशी पारी मैच के दौरान ईशान किशन ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के हौसले तोड़ दिए। टीम इंडिया ने 176 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 114 रन पर ही सीमित रह गई। ईशान की पारी ने भारत को निर्णायक बढ़त दिलाई और टीम को जीत की राह पर मजबूती से खड़ा किया। जीत के बाद परिवार में जश्न पटना में ईशान के पिता प्रणव पांडे ने पूरे मैच का आनंद लिया और बेटे की बल्लेबाजी पर गर्व जताया। उन्होंने कहा,"ईशान की बल्लेबाजी काफी बेहतर रही। पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से यह जीत मिली है। हमें उम्म...
बिहार कैडर के IAS डॉ. नीलेश देवरे: प्रशासनिक सेवा में डॉक्टर से सचिव तक, चार्टर प्लेन विवाद से बने सुर्खियों में
Bihar, State

बिहार कैडर के IAS डॉ. नीलेश देवरे: प्रशासनिक सेवा में डॉक्टर से सचिव तक, चार्टर प्लेन विवाद से बने सुर्खियों में

पटना, 16 फरवरी 2026: बिहार कैडर के 2011 बैच के IAS अधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे फिलहाल राज्य के पर्यटन विभाग के सचिव हैं। इसके साथ ही उन्हें नागरिक विमानन विभाग के विशेष सचिव और बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMSICL) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला हुआ है। डॉक्टर से IAS तक का सफर महाराष्ट्र के नासिक जिले के मूल निवासी डॉ. नीलेश देवरे ने पहले डॉक्टरी की पढ़ाई (MBBS) पूरी की और इसके बाद प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। उन्होंने बिहार के कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (DM) के रूप में कार्य किया, जिनमें मधुबनी, सारण (छपरा), बांका और पश्चिम चंपारण शामिल हैं। सितंबर 2022 में उन्हें केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया। चार्टर प्लेन विवाद नीलेश देवरे का नाम हाल ही में चार्टर प्लेन विवाद म...
बिहार भूमि पोर्टल हुआ दुरुस्त, 8 घंटे तक चला सर्वर मेंटेनेंस
Bihar, State

बिहार भूमि पोर्टल हुआ दुरुस्त, 8 घंटे तक चला सर्वर मेंटेनेंस

पटना। बिहार के नागरिकों को भूमि से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं अब पहले से अधिक तेज और सुरक्षित रूप में उपलब्ध होंगी। राज्य के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर बिहार भूमि पोर्टल को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया गया है। इस क्रम में रविवार को अवकाश के दिन करीब 8 घंटे तक सर्वर मेंटेनेंस का कार्य किया गया। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को भूमि से जुड़ी सेवाएं तेज, पारदर्शी, त्रुटिरहित और सुरक्षित तरीके से मिलें। उन्होंने बताया कि पोर्टल की धीमी गति और तकनीकी दिक्कतों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तकनीकी उन्नयन की दिशा में ठोस कदम उठाया। तकनीकी उन्नयन से बढ़ी कार्यक्षमता उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मेंटेनेंस के दौरान पोर्टल की तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार...
बिहार पुलिस के लिए ‘जादू की छड़ी’ बना Cri-MAC पोर्टल, अब देशभर के थानों और एजेंसियों से मिलेगी रीयल-टाइम जानकारी
Bihar, State

बिहार पुलिस के लिए ‘जादू की छड़ी’ बना Cri-MAC पोर्टल, अब देशभर के थानों और एजेंसियों से मिलेगी रीयल-टाइम जानकारी

पटना। बिहार पुलिस अब देशभर की पुलिस और केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सीधे डिजिटल रूप से जुड़ गई है। इसके लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा विकसित Cri-MAC पोर्टल को बिहार में लागू किया गया है। Cri-MAC यानी Crime Multi Agency Center को पुलिस के लिए एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए अब गंभीर अपराधों और अपराधियों की जानकारी रीयल-टाइम में तुरंत साझा की जा सकेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पोर्टल बिहार पुलिस के लिए किसी जादू की छड़ी से कम नहीं है, क्योंकि इससे अपराधियों के दूसरे राज्यों में भागकर बचने की संभावनाएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। क्या है Cri-MAC पोर्टल? Cri-MAC पोर्टल एनसीआरबी द्वारा तैयार किया गया एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को एक ही नेटवर्क पर जोड़ता है। इसका मुख्य उद...
पटना में नाबालिग प्रेमी जोड़े की जबरन शादी, गांव वालों की हरकत देख पुलिस भी रह गई हैरान
Bihar, State

पटना में नाबालिग प्रेमी जोड़े की जबरन शादी, गांव वालों की हरकत देख पुलिस भी रह गई हैरान

पटना। बिहार की राजधानी पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर जबरन शादी करा दी। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवक अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और कथित रूप से मारपीट का भय दिखाकर एक कमरे में ले जाकर विवाह की रस्में पूरी करा दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग जानकारी के अनुसार, युवक और किशोरी के बीच बीते करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर पटना-गया फोरलेन के आसपास मिलते थे। ग्रामीणों को इस रिश्ते की भनक पहले से थी। रविवार को जब युवक प्रेमिका के गांव पहुंचा, तो पहले से सतर्क ग्रामीणों ने उसे घेर...
फुलवारीशरीफ छात्रा मौत मामला: सुमित्रा हाइट्स में आज होगा सीन रिक्रिएशन, वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी पुलिस
Bihar, State

फुलवारीशरीफ छात्रा मौत मामला: सुमित्रा हाइट्स में आज होगा सीन रिक्रिएशन, वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी पुलिस

पटना। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट्स अपार्टमेंट में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों का सहारा ले रही है। सोमवार को अपार्टमेंट परिसर में घटना स्थल का सीन रिक्रिएशन (Scene Recreation) किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, छात्रा की मौत सातवीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। अब यह पता लगाने के लिए कि छात्रा ने खुद छलांग लगाई थी या किसी ने धक्का दिया था, पुलिस छात्रा के वजन के बराबर एक पुतला (डमी) सातवीं मंजिल से नीचे गिराकर परीक्षण करेगी। इससे यह आकलन किया जाएगा कि गिरने की स्थिति और दूरी घटना से मेल खाती है या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं एसपी पश्चिम भानू प्रताप सिंह ने बताया कि एम्स के मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टम...
मधुबनी में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल के घर हुई एक करोड़ की धड़ाधड़ डकैती
Bihar, State

मधुबनी में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल के घर हुई एक करोड़ की धड़ाधड़ डकैती

मधुबनी, 14 फरवरी: बिहार के मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के गजहरा गांव में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल दयाकांत झा के घर डकैती की सनसनीखेज घटना हुई। हथियारबंद और नकाबपोश बदमाशों ने करीब एक घंटे तक परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर लगभग 1 करोड़ रुपये की कीमती संपत्ति लूट ली। सीसीटीवी तोड़े, परिवार को बनाया बंधक प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 24 बदमाश घर के पीछे के आंगन की दीवार फांदकर अंदर घुसे। सबसे पहले उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर सुरक्षा व्यवस्था को ठप किया। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और बंदूक की नोक पर उन्हें बंधक बना लिया। पेंशन और गहनों पर साफ़ हाथ डकैतों ने पूरे घर को खंगाला और जेवरात, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल के पेंशन फंड के 25 लाख रुपये भी अपने कब्जे में कर लिए। वारदात के समय कुछ बदमाश स्था...