Thursday, February 26

Bihar

भिवाड़ी फैक्ट्री ब्लास्ट: बेटे की मौत से बेखबर पिता मलबे में ढूंढते रहे अपना मिंटू
Bihar, State

भिवाड़ी फैक्ट्री ब्लास्ट: बेटे की मौत से बेखबर पिता मलबे में ढूंढते रहे अपना मिंटू

मोतिहारी/भिवाड़ी: राजस्थान के भिवाड़ी में एक अवैध फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सात परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में जिले के सात मजदूरों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मातम का आलम है, परिजन अब भी अपने बच्चों की राह देख रहे हैं। पिता का दर्दनाक इंतजार झरोखर कस्बे के सिकंदर पासवान का 17 वर्षीय बेटा मिंटू उसी फैक्ट्री में काम करता था। धमाके की सूचना मिलते ही सिकंदर फैक्ट्री की ओर दौड़े, लेकिन आग और धुएं के बीच उन्हें अपने बेटे का कोई पता नहीं चल सका। वह हर आने-जाने वाले से बस यही पूछते रहे: "मेरा बेटा यहीं था, क्या किसी ने उसे देखा?" देर शाम तक जब मिंटू का नाम मृतकों में शामिल होने की पुष्टि हुई, तब भी पिता में यह उम्मीद बनी रही कि उनका लाल सुरक्षित वापस आएगा। मृतकों की पहचान और कहानी हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई: सुजांत ...
मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन बिहार में अफरातफरी एंट्री के लिए छात्रों ने फांदी दीवार, गेट पर लटकी छात्राएं, कई केंद्रों पर हंगामा
Bihar, State

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन बिहार में अफरातफरी एंट्री के लिए छात्रों ने फांदी दीवार, गेट पर लटकी छात्राएं, कई केंद्रों पर हंगामा

पटना/आरा/बेगूसराय। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत मंगलवार को होते ही राज्य के कई जिलों में अव्यवस्था और हंगामे के दृश्य सामने आए। परीक्षा के पहले ही दिन पटना, आरा और बेगूसराय के कई परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने प्रवेश पाने के लिए बाउंड्री वॉल फांदने की कोशिश की। कई जगहों पर छात्र-छात्राएं गेट पर लटकते और दीवार चढ़ते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि दीवार फांदकर अंदर घुसने के बाद भी कई छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिला। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई परीक्षार्थियों को बाहर निकाल दिया। पटना के मिलर स्कूल में 10 फीट दीवार फांदकर घुसे छात्र पटना के प्रसिद्ध मिलर स्कूल परीक्षा केंद्र पर सबसे चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। परीक्षा शुरू होने से पहले तय समय सीमा समाप...
कर्पूरी ठाकुर: सादगी और ईमानदारी की मिसाल, कुर्ते के लिए मिले पैसे राहत कोष में कर दिए जमा
Bihar, State

कर्पूरी ठाकुर: सादगी और ईमानदारी की मिसाल, कुर्ते के लिए मिले पैसे राहत कोष में कर दिए जमा

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘जननायक’ के नाम से विख्यात भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्पूरी ठाकुर का नाम भारतीय राजनीति में केवल एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के प्रतीक के रूप में लिया जाता है। सत्ता के सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी उनका जीवन आम आदमी की तरह सादा रहा। उनकी सादगी का आलम यह था कि उनके निधन तक उनके पैतृक गांव में उनके नाम पर कोई निजी पक्का मकान तक नहीं था। कुर्ते के लिए मिला चंदा, लेकिन राहत कोष में दान कर दी पूरी राशि कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी का एक मार्मिक प्रसंग पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि एक बार मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान चंद्रशेखर ने...
केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं होगी: पटना हाई कोर्ट
Bihar, State

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं होगी: पटना हाई कोर्ट

पटना। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई को लेकर पटना हाई कोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के परिसर या जमीन से शराब बरामद होने मात्र से उसकी संपत्ति को सील या जब्त नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने कहा कि जब्ती की कार्रवाई तभी वैध मानी जाएगी जब यह साबित हो कि अवैध शराब के भंडारण में परिसर के मालिक की प्रत्यक्ष संलिप्तता या मिलीभगत थी। अदालत का यह फैसला शराबबंदी कानून के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवादा केस से जुड़ा है मामला यह मामला नवादा उत्पाद थाना कांड संख्या 873/2024 से संबंधित है। पुलिस ने 13 दिसंबर 2024 को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के पास से 1.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इसके अलावा, याचिकाकर्ता दयामंती देवी की घेराबंदी वाली खाली जमीन पर कचरे के ढेर में छिपी ए...
शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी ने पति पर डाला 5 लीटर खौलता तेल
Bihar, State

शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी ने पति पर डाला 5 लीटर खौलता तेल

शिवहर। बिहार के शिवहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव में शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता ने अपने पति पर करीब 5 लीटर खौलता सरसों का तेल उड़ेल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित युवक को गंभीर अवस्था में मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मोहम्मद मुन्ना की शादी 3 फरवरी 2026 को धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद से घर में लगातार तनाव और विवाद का माहौल बन गया था, जिसका अंत इस भयावह घटना के रूप में हुआ। पति को कमरे में सोने तक नहीं देती थी पत्नी पीड़ित के परिजनों ने बताया कि विवाह के बाद से ही दुल्हन का व्यवहार ...
मालिक पर बाघ ने किया हमला, ढाल बनकर भिड़ गईं तीन भैंसें
Bihar, State

मालिक पर बाघ ने किया हमला, ढाल बनकर भिड़ गईं तीन भैंसें

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से इंसान और जानवर के बीच विश्वास व वफादारी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सहोदरा थाना क्षेत्र के शेरवा मंडिहा गांव में एक युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया, लेकिन युवक की जान बचाने के लिए उसके साथ मौजूद तीन भैंसें ढाल बनकर बाघ से भिड़ गईं। भैंसों के जोरदार हमले के आगे शिकारी बाघ को पीछे हटना पड़ा और वह जान बचाकर झाड़ियों में भाग गया। नदी घाट पर घात लगाकर बैठा था बाघ जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह शेरवा मंडिहा गांव निवासी साहेब यादव का 23 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार अपनी सात भैंसों को चराने निकला था। करीब सुबह 9:30 बजे वह पंडई नदी के घाट पर भैंसों को नहला रहा था, तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ ने उपेंद्र को दबोच लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। भैंसों ने दिखाई बहादुरी, सींगों से किय...
225 रुपये की छिनतई का मामला 33 साल बाद निपटा, मुजफ्फरपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला
Bihar, State

225 रुपये की छिनतई का मामला 33 साल बाद निपटा, मुजफ्फरपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से न्यायिक प्रक्रिया में देरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 225 रुपये की छिनतई और मारपीट के केस में अदालत का फैसला आने में पूरे 33 साल लग गए। वर्ष 1992 में दर्ज यह मामला दशकों तक अदालत में लंबित रहा और आखिरकार सोमवार को एसीजेएम-प्रथम पश्चिमी की अदालत ने इस पर अंतिम निर्णय सुनाया। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में जीवित बचे तीनों आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत प्रस्तुत नहीं कर सका। जमीन विवाद से शुरू हुआ था मामला इस केस की शुरुआत कुढ़नी थाना क्षेत्र के खरौना जयराम गांव से हुई थी। गांव निवासी नवल किशोर चौधरी ने 22 दिसंबर 1992 को अदालत में परिवाद दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 20 दिसंबर 1992 को जमीन विवाद के चलते सत्यानंद चौधरी और उनके परिजनों ने उन्हें घेरकर मारपीट की तथा ...
मौसम वैज्ञानिक से ‘बेचारा’ तक: लालू यादव के पुराने पंगों का राजद पर असर
Bihar, Politics, State

मौसम वैज्ञानिक से ‘बेचारा’ तक: लालू यादव के पुराने पंगों का राजद पर असर

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में राजनीति गरमा गई है। राजद विधायक कुमार सर्वजीत द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के लिए ‘बेचारा’ शब्द का इस्तेमाल विवाद का केंद्र बन गया। लोजपा (रामविलास) सदस्यों ने सदन में हंगामा करते हुए नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। यह पहली बार नहीं है जब लालू यादव की पार्टी ने रामविलास पासवान का अपमान किया हो। 2013 में लालू यादव के चारा घोटाला मामले में सजा मिलने के बाद और जेल जाने के दौरान, रामविलास पासवान का धैर्य परीक्षा में पड़ा। लालू यादव की उस गलती का असर उन्हें लंबे समय तक भुगतना पड़ा। 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में लोजपा लगातार राजद से बड़ी पार्टी बनी। लालू यादव से क्यों अलग हुए थे रामविलास पासवान? 2002 में गुजरात दंगों के बाद वाजपेयी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले रामविलास पासवा...
पटना के MLC आवास में रहस्यमयी चीखों का मामला, सड़क हादसों का डर या भूतों का शोर?
Bihar, State

पटना के MLC आवास में रहस्यमयी चीखों का मामला, सड़क हादसों का डर या भूतों का शोर?

पटना (सुनील पाण्डेय) – बिहार विधान परिषद में एमएलसी आवास, आर-ब्लॉक के पास सुबह और देर रात सुनाई देने वाली डरावनी चीखों ने सदन में सनसनी मचा दी। कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने विधानसभा में यह मामला उठाते हुए कहा कि ये आवाजें किसी अलौकिक घटना की तरह लगती हैं, लेकिन वास्तविकता में इसके पीछे सड़क हादसों और खराब निर्माण डीपीआर का हाथ है। समीर सिंह के अनुसार, एमएलसी आवास और आसपास के क्षेत्र में हर दो-चार दिन में किसी न किसी सड़क दुर्घटना के कारण दिल दहला देने वाली चीखें सुनाई देती हैं। पास के पुल और सड़कों पर लगातार होने वाली भीषण हादसों ने इस इलाके को धीरे-धीरे ‘डेथ जोन’ बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तैयार की गई बेहतर डीपीआर दरकिनार कर तीसरी डीपीआर को मंजूरी दी गई, जो अब हादसों का प्रमुख कारण बन रही है। सड़क हादसों पर सरकार की प्रतिक्रिया सरकार की ओर से मंत्री दिलीप जायसवाल ने...
मुजफ्फरपुर में मां का क्रूरतापूर्ण अत्याचार, बेटी के स्कूल बैग में भरी ईंटें
Bihar, State

मुजफ्फरपुर में मां का क्रूरतापूर्ण अत्याचार, बेटी के स्कूल बैग में भरी ईंटें

मुजफ्फरपुर (संदीप कुमार, सुधेंद्र प्रताप सिंह) – बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के एक व्यस्त इलाके से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। सजा के तौर पर मां ने बच्ची के स्कूल बैग में भारी ईंटें भर दीं, और जब बच्ची सड़क पर दर्द और डर से रोने लगी तो उसके बाल पकड़कर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची लगातार कराहती और रोती रही, लेकिन महिला का व्यवहार बेहद हिंसक बना रहा। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला ने उनकी बात सुने बिना बच्ची को घसीटते हुए अपने साथ ले गई। क्या है घटना की वजह? अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस कारण हुआ और मां ने बच्ची के बैग में ईंटें क्यों भरी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने बाल सुरक्षा, पारिवारिक हिंसा और सामाजिक जिम्म...