पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड में मंत्री पुत्र की संलिप्तता का आरोप, सांसद पप्पू यादव के दावे से मचा सियासी भूचाल
पटना। राजधानी पटना के मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अब गंभीर राजनीतिक तूफान का रूप लेता जा रहा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने इस प्रकरण में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि इस कांड में एक प्रभावशाली मंत्री का बेटा शामिल है, जिसे बचाने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए अपने पोस्ट में सांसद पप्पू यादव ने सीधे तौर पर सत्ता पक्ष और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि आखिर किस संवैधानिक पद पर बैठे नेता और किस मंत्री के पुत्र की संलिप्तता है, जिसे बचाने के लिए बिहार पुलिस सारी सीमाएं लांघ रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि पीड़िता के परिजनों को बदनाम किया जा रहा है, जबकि असली दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
पुलिस पर गंभीर आरोप
पप्पू यादव ने ...










