बिहार के सबसे बड़े बाहुबली की रात में गिरफ्तारी, लेडी दारोगा ने किया ऑपरेशन लीड, नीतीश कुमार की एंट्री के रास्ते खुले
पटना: बिहार में 2005 का वह ऐतिहासिक दौर आज भी याद किया जाता है, जब सिवान से राजद के बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। बिहार पुलिस कई वर्षों तक उनके खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ रही, जबकि उस समय शहाबुद्दीन के खिलाफ 8 गैर-जमानती वारंट जारी थे।
अगस्त 2005 तक शहाबुद्दीन सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेहिचक शामिल हो रहे थे। इस बीच चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कड़े निर्देश जारी किए और उन्हें जिले से बाहर रखने का आदेश दिया।
एसटीएफ और लेडी अफसर की भूमिका:
सितंबर 2005 में चर्चित आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी ने सिवान पुलिस की बागडोर संभाली। उन्होंने शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए एक फुलप्रूफ ऑपरेशन तैयार किया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व 1994 बैच की दारोगा गौरी कुमारी ने किया। ऑपरेशन पूरी तरह गोपनीय रखा गया और दिल...










