Tuesday, March 3

Bihar

जनकपुर से कनेक्शन और मुगलिया शासन: समस्तीपुर जिले का ऐतिहासिक सफर
Bihar, State

जनकपुर से कनेक्शन और मुगलिया शासन: समस्तीपुर जिले का ऐतिहासिक सफर

समस्तीपुर। हर शहर की अपनी एक कहानी होती है और समस्तीपुर भी इससे अछूता नहीं है। समय के साथ शहर का स्वरूप बदलता गया और कभी-कभी शहर का नाम भी। समस्तीपुर का प्राचीन नाम सरैसा था। कुछ मान्यताओं के अनुसार इसे प्राचीन समय में सोमवती कहा जाता था, जो धीरे-धीरे बदलकर सोमवस्तीपुर, समवस्तीपुर और अंततः समस्तीपुर बन गया। इतिहास गवाह है कि समस्तीपुर मिथिला के राजा जनक के शासनकाल में उनके नियंत्रण में था। विदेह साम्राज्य के अंत के बाद यह लिच्छवी गणराज्य का हिस्सा बना। इसके बाद यह क्षेत्र मौर्य, शुंग, कण्व और गुप्त साम्राज्यों के अधीन रहा। चीनी यात्रिक ह्वेनसांग के विवरणों के अनुसार यह हर्षवर्धन के साम्राज्य के अंतर्गत भी था। 13वीं सदी में पश्चिम बंगाल के मुसलमान शासक हाजी शम्सुद्दीन इलियास के समय मिथिला और तिरहुत का बंटवारा हुआ। उत्तर में सुगौना क्षेत्र ओईनवार राजाओं के नियंत्रण में था, जबकि दक्षिणी और ...
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ा बदलाव, दिनारा विधायक आलोक सिंह बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
Bihar, State

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ा बदलाव, दिनारा विधायक आलोक सिंह बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान अब समाप्त होने के संकेत दिखा रही है। पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा आज पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनारा से विधायक आलोक सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित कर सकते हैं। पार्टी के भीतर नाराजगी दूर करने और संगठन में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से मौर्य होटल, पटना में दोपहर 1:30 बजे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। चर्चा है कि आलोक सिंह की नियुक्ति संगठन में संतुलन बनाने और आगामी चुनावों के लिए जातीय समीकरण मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता माधव आनंद और आलोक सिंह ने हाल ही में कुशवाहा से मुलाकात कर पार्टी में नेतृत्व की कमान सौंपने पर सहमति बनाई थी। माधव आनंद पहले से ही विधानसभा में विधायक दल के नेता हैं, जबकि कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा पार्टी में सचेतक की ...
आधी आबादी पर भरोसे की लकीर गहरी कर गए नीतीश महिला रोजगार योजना में 2 लाख रुपये देने की घोषणा, विपक्ष की बोलती बंद, प्रशांत किशोर अब राजनीति छोड़ेंगे?
Bihar, State

आधी आबादी पर भरोसे की लकीर गहरी कर गए नीतीश महिला रोजगार योजना में 2 लाख रुपये देने की घोषणा, विपक्ष की बोलती बंद, प्रशांत किशोर अब राजनीति छोड़ेंगे?

पटना। बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को और मजबूत कर दिया है। अब योजना के अंतर्गत पहले दी गई 10 हजार रुपये की राशि के सफल उपयोग पर महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। कैबिनेट की बड़ी घोषणा गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि योजना के लाभार्थी महिलाएं जो पहले दी गई राशि का प्रभावी इस्तेमाल कर लाभकारी व्यवसाय चलाएंगी, उन्हें दो चरणों में यह अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, जो महिला विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और एक बार में 2 लाख रुपये की राशि चाहिएगी, उस पर भी सरकार विचार कर देगी। आधी आबादी के लिए नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य उद्देश्य राज्य की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाना है। वर्ष ...
स्पर्म, डीएनए, गूगल लोकेशन और सीसीटीवी! फिर भी पकड़ में नहीं आ रहा पटना गर्ल्स हॉस्टल का गुनहगार
Bihar, State

स्पर्म, डीएनए, गूगल लोकेशन और सीसीटीवी! फिर भी पकड़ में नहीं आ रहा पटना गर्ल्स हॉस्टल का गुनहगार

पटना। मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। एफएसएल रिपोर्ट में छात्रा के कपड़ों पर स्पर्म मिलने की पुष्टि के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस गंभीर मामले को सुलझाने के लिए 50 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें आईपीएस और सीआईडी के विशेषज्ञ शामिल हैं। 6 संदिग्ध हिरासत में पुलिस ने हॉस्टल संचालक मनीष रंजन (मनीष चंद्रवंशी) और संचालिका नीलम अग्रवाल के करीबी बताए गए 6 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें हॉस्टल के कर्मचारी और मालिक के परिजन शामिल हैं। पुलिस ने मनीष के जहानाबाद स्थित पैतृक आवास पर भी दबिश दी और परिजनों व पड़ोसियों से घटना के दिन उनकी मौजूदगी के बारे में पूछताछ की। छापेमारी के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। 50 की एसआईटी जुटी तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों में...
12-13 ट्रेन से बिहार का नहीं चल रहा काम! बजट से पहले मांझी ने चलाई सियासी रेल, केंद्र से ट्रेनों और जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग
Bihar, State

12-13 ट्रेन से बिहार का नहीं चल रहा काम! बजट से पहले मांझी ने चलाई सियासी रेल, केंद्र से ट्रेनों और जनरल बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग

पटना। बजट 2026 से पहले केंद्रीय मंत्री और HAM के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार रूट पर चल रही ट्रेनों की कमी को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि दिल्ली और बिहार के बीच केवल 12–13 ट्रेनें चल रही हैं, जो लाखों यात्रियों की बढ़ती संख्या के लिए अपर्याप्त हैं। मांझी ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान महसूस हुआ कि दिल्ली और बिहार के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए मौजूदा ट्रेन सेवा पूरी तरह से नाकाफी है। उन्होंने रेल बजट में अतिरिक्त ट्रेनों और जनरल बोगियों की व्यवस्था करने की सिफारिश की। यात्रियों की भीड़ और आम जनता की परेशानी मांझी ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, “आज दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखा कि बिहार जाने वाली केवल 12–13 ट्रेनें यात्रियों की भारी संख्या को संभालने में असमर्थ...
10% वाले भारी पड़ेंगे! सुप्रीम कोर्ट की रोक पर लाल-पीला सारिका, UGC रेगुलेशन को बताया चुनावी जुमला आरजेडी प्रवक्ता का मोदी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला, पिछड़ों और दलितों के नाम पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप
Bihar, State

10% वाले भारी पड़ेंगे! सुप्रीम कोर्ट की रोक पर लाल-पीला सारिका, UGC रेगुलेशन को बताया चुनावी जुमला आरजेडी प्रवक्ता का मोदी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला, पिछड़ों और दलितों के नाम पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप

पटना। देश में नया सियासी विवाद यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर गरमाया हुआ है। आरजेडी की फायरब्रांड प्रवक्ता सारिका पासवान ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रोक ने साबित कर दिया कि यह बिल केवल चुनावी जुमला था और पिछड़ों और दलितों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की गई। सारिका ने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था आज भी उन्हीं 10% प्रभावशाली लोगों के कब्जे में है, जिनके आगे मोदी सरकार नतमस्तक है। उनका कहना था कि यूजीसी के नए संशोधन को रोककर अंततः वही वर्चस्वशाली वर्ग अपनी जीत सुनिश्चित कर गया। झूठा हाय-तौबा, चुनावी एजेंडा सारिका पासवान ने कहा, “पहले दिन से मुझे पता था कि ये बिल दलित और पिछड़ों के हितों के लिए नहीं, बल्कि चुनावी माहौल बनाने के लिए लाया गया। बंगाल और यूपी चुनावों में यह रणनीति इस्तेमाल की जा रही है। भाजपा ने झूठे हाय-तौबा और बहकावे के माध्यम...
UGC गाइडलाइन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, बिहार में बढ़ा राजनीतिक तापमान बीजेपी रिलैक्स, आरजेडी में मिर्ची! यूपी-बंगाल चुनाव से जुड़े नए सियासी समीकरण
Bihar, State

UGC गाइडलाइन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, बिहार में बढ़ा राजनीतिक तापमान बीजेपी रिलैक्स, आरजेडी में मिर्ची! यूपी-बंगाल चुनाव से जुड़े नए सियासी समीकरण

पटना। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन 2026’ पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे चुनावी चाल करार दिया है, जबकि सत्ताधारी भाजपा और एनडीए नेताओं ने अदालती दखल का स्वागत किया और इसे सांस्कृतिक एकता और न्यायसंगत नियम बनाए रखने के लिए जरूरी बताया। आरजेडी का आरोप: चुनावी जुमला आरजेडी ने इस मुद्दे को केंद्र सरकार की चुनावी रणनीति बताया। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘न्यायिक तटस्थता’ का मिथक अब टूट चुका है। पार्टी प्रवक्ता सारिका पासवान ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश और बंगाल चुनावों को देखते हुए यह ‘जुमला’ गढ़ा था। विपक्ष का दावा है कि नियमों में OBC वर्ग को भेदभाव विरोधी दायरे में मजबूती से शामिल किया गया है ताकि यूपी और बंगाल में भाजपा खुद को दलितों और पिछड़ों का...
वैशाली में शर्मनाक घटना: शमशान का रास्ता रोके जाने पर सड़क पर ही जलाया शव महादलित समाज का आक्रोश, घंटों अफरा-तफरी
Bihar, State

वैशाली में शर्मनाक घटना: शमशान का रास्ता रोके जाने पर सड़क पर ही जलाया शव महादलित समाज का आक्रोश, घंटों अफरा-तफरी

हाजीपुर/वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में सामाजिक असंवेदनशीलता का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको सकते में डाल दिया। गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो गांव में बुजुर्ग महिला झपसी देवी के अंतिम संस्कार के दौरान रास्ता न मिलने के कारण परिजन मजबूरी में मुख्य सड़क पर ही चिता सजाकर दाह संस्कार कर रहे थे। घटना से इलाके में घंटों अफरा-तफरी मची रही और स्थानीय प्रशासन को दखल देना पड़ा। रास्ता रोके जाने पर सड़क पर ही अंतिम संस्कार शव को शमशान ले जाने के दौरान निजी भूमि स्वामियों द्वारा रास्ता रोक दिए जाने से महादलित समाज के लोगों में गुस्सा भड़क गया। परिवार और ग्रामीणों ने अंधारी गाछी चौक के पास शिव मंदिर के सामने सड़क पर ही चिता सजा दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शमशान जाने वाले रास्ते का खेत मालिकों ने अतिक्रमण कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इसी इलाके में इसी प्रकार की समस्या सामने आ...
बिहार का ‘सिंह साहब’ किडनैप गैंग झारखंड में दबोचा उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी को अपहरण के सात आरोपियों सहित सकुशल छुड़ाया
Bihar, State

बिहार का ‘सिंह साहब’ किडनैप गैंग झारखंड में दबोचा उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी को अपहरण के सात आरोपियों सहित सकुशल छुड़ाया

झारखंड के जमशेदपुर में हुए एक हाईप्रोफाइल अपहरण कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शहर के मशहूर उद्योगपति देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी को बिहार के कुख्यात ‘सिंह साहब’ गिरोह ने अगवा किया था। पुलिस ने गिरोह के सरगना उपेंद्र सिंह समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर तकनीकी मदद से कैरव को सकुशल छुड़ाया। फर्जी पुलिस बनकर किया अपहरण जांच के अनुसार, कैरव गांधी अपने घर से बैंक और कंपनी के लिए निकले थे, तभी रास्ते से गायब हो गए। अपराधियों ने पुलिस स्टिकर लगी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर कैरव को अगवा कर लिया। इसके बाद उन्होंने इंडोनेशियाई वर्चुअल नंबरों के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस को एक बड़ी चुनौती यह थी कि अपहरणकर्ताओं ने VOIP तकनीक और विदेशी नंबरों का सहारा लिया, जिससे उनका पता लगाना आसान नहीं था। घेराबंदी कर आरोपी पकड़े 2...
Bihar, State

चेन्नई ट्रिपल मर्डर में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा रोज़ी-रोटी की तलाश में गए बिहार के परिवार को अपनों ने ही उतार दिया मौत के घाट

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बेहतर भविष्य की तलाश में बिहार के शेखपुरा जिले से चेन्नई गए एक मजदूर परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस ट्रिपल मर्डर केस में जो तथ्य सामने आए हैं, वे इंसानियत को शर्मसार करने वाले हैं। मृतकों की पहचान गौरव यादव, उनकी पत्नी मोनी कुमारी और डेढ़ साल के मासूम बेटे गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शराब पार्टी के दौरान महिला के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश का विरोध करने पर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। इस जघन्य हत्याकांड में मृतक के परिचितों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शराब पार्टी से शुरू हुई दरिंदगी पुलिस के अनुसार, गौरव यादव काम की तलाश में अपने परिचित उपेंद्र यादव और अन्य लोगों के साथ चेन्नई गया था। 25 जनवरी की रात सभी ने साथ बैठकर शर...