केंद्रीय बजट 2026 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा मजबूती: सम्राट चौधरी
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार रखने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आधारित है और देश की समृद्धि की यात्रा में जनभागीदारी को और सशक्त करेगा।
उपमुख्यमंत्री ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह लगातार नौवां बजट है, जो दीर्घकालिक सोच और समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप पेश करता है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़े प्रस्तावों से बिहार को विशेष लाभ मिलेगा।
सम्राट चौधरी ने बताया कि वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित उच्च-गति रेल कॉरिडोर बिहार से होकर गुजरेगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसके अलावा वाराणसी–...










