Wednesday, March 4

Bihar

बिहार की सबसे बड़ी बीमारी: कुत्ते का काटना! रोजाना 776 लोग शिकार
Bihar, State

बिहार की सबसे बड़ी बीमारी: कुत्ते का काटना! रोजाना 776 लोग शिकार

पटना: बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 में सामने आया है कि वर्ष 2024–25 के दौरान राज्य में कुत्ते के काटने के 2.83 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। यानी औसतन हर दिन 776 लोग इस हादसे का शिकार हुए। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 39 हजार अधिक है। आर्थिक सर्वेक्षण में इसे राज्य में सबसे 'व्यापक बीमारी' के रूप में चिन्हित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल 2,83,274 लोग कुत्ते के काटने का शिकार हुए, जबकि 2023–24 में यह संख्या 2,44,367 थी। दूसरी सबसे व्यापक बीमारी एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एआरआई) रही, जिसमें 31,025 मामले दर्ज किए गए। जिला-wise आंकड़े:पटना में सबसे अधिक 29,280 मामले सामने आए, इसके बाद पूर्वी चंपारण (24,452), नालंदा (19,637), गोपालगंज (18,879), पश्चिमी चंपारण (17,820), जहानाबाद (12,900), गया (10,794), भोजपुर (10,496), पूर्णिया (10,373) और वैशाली (10,155) शामिल हैं। वहीं रोहतास...
आज पेश होगा बिहार का बजट: अनुमान से अधिक 3.5 लाख करोड़, रोजगार और विकास पर होगा दांव
Bihar, State

आज पेश होगा बिहार का बजट: अनुमान से अधिक 3.5 लाख करोड़, रोजगार और विकास पर होगा दांव

पटना: बिहार की एनडीए सरकार आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह पहला पूर्ण बजट है, जिसे वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव सदन के पटल पर रखेंगे। इस बार बजट का अनुमान 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 10% से अधिक वृद्धि होने की संभावना है। विशेष रूप से रोजगार और बुनियादी ढांचे पर फोकस होगा। चुनावी वादों के अनुरूप ‘1 करोड़ नौकरी’ का लक्ष्य बजट में नजर आने की उम्मीद है। युवाओं के लिए कौशल विकास और नए रोजगार सृजन हेतु विशेष आवंटन किया जा सकता है। हालांकि, सरकार के सामने सैलरी, पेंशन और प्रशासनिक खर्चों का भारी बोझ सबसे बड़ी चुनौती है। पिछले पांच वर्षों में वेतन और पेंशन पर खर्च कई गुना बढ़ गया है, जिससे विकास कार्यों के लिए फंड जुटाना कठिन हो गया है। बजट की सबसे बड़ी चुनौती राजस्व वृद्धि है। RBI की रिपोर्...
भोजपुर में फोटोशूट कर लौट रहे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 1 घायल
Bihar, State

भोजपुर में फोटोशूट कर लौट रहे 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 1 घायल

आराः भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र में बामपाली फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी और काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार, चार दोस्त फोटोशूट कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक और घायल युवक रामनगर और चंदवा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे म...
पटना से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता साफ, एयरपोर्ट के पास रडार लगाने के लिए जमीन मिली
Bihar, State

पटना से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता साफ, एयरपोर्ट के पास रडार लगाने के लिए जमीन मिली

पटना: राजधानी स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रडार लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है। इससे एयरपोर्ट पर विमान संचालन और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनेगा। रडार लगने के बाद पटना से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो सकेंगी। जिला प्रशासन ने रडार स्थापना के लिए दो स्थानों पर एक-एक एकड़ जमीन चिह्नित की है। इनमें से एक जमीन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की है, जिसे जल्द ही एयरपोर्ट प्रशासन को हस्तांतरित किया जाएगा। वहीं, दूसरी जमीन बिहार राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण की है, जो बिहार राजपथ विकास निगम कार्यालय के पीछे स्थित है। पहले इस पर माल निर्माण की योजना थी, लेकिन सुरक्षा नियमों के कारण एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पर आपत्ति जताई थी। पटना एयरपोर्ट पर फिलहाल विमान संचालन विजुअल और नेविगेशन सिस्टम के जरिए होता है। यहां प्रतिदिन लगभग 45 जोड़ी विमानों का संचालन होता है। एयरप...
बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया तीखा हमला  राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जताई चिंता
Bihar, State

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया तीखा हमला राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने भाषण में सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं पुल निर्माण, वंचित और कमजोर वर्गों के लिए चल रही योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार न्याय और विकास के सिद्धांतों के साथ लोगों की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनके भाषण में महिला रोजगार के लिए जीविका दीदियों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य इस सत्र में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। हालांकि, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल का भाषण केवल सरकार द्वारा तैयार कराई गई औपचारिक बातें हैं। उन्होंने बिह...
वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार में जमीन के रेट होंगे आसमान छूने वाले
Bihar, State

वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार में जमीन के रेट होंगे आसमान छूने वाले

पटना, 2 फरवरी 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के बजट में वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। यह 700 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बिहार के बक्सर, आरा, पटना, कटिहार और किशनगंज जिलों से होकर गुजरेगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस परियोजना के आने से इन जिलों में जमीन के दाम कम से कम 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। बढ़ेगी बिहार की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकासइस हाई-स्पीड कॉरिडोर के बनने से बिहार के शहरों की देशभर से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। पटना से लेकर बक्सर और कटिहार तक यात्रा का समय घटेगा और माल ढुलाई भी तेजी से होगी। इस कॉरिडोर पर ट्रेनों की गति 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे यात्रियों को सुविधा और व्यापार को गति दोनों मिलेगी। भूमि के दाम में उछालरियल इस्टेट विशेषज्ञ प्रदीप महापात्रा के अनुसार, “नई रेल या सड़क परियोजनाओं के आने से हमेशा जम...
बिहार में रेलवे का बड़ा कायाकल्प: DDU-झाझा में तीसरी और चौथी लाइन, कई स्टेशन होंगे हाईटेक
Bihar, State

बिहार में रेलवे का बड़ा कायाकल्प: DDU-झाझा में तीसरी और चौथी लाइन, कई स्टेशन होंगे हाईटेक

पटना, 2 फरवरी 2026: बिहार में रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निवेश किया है। केंद्रीय बजट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) से झाझा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण के लिए 17,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस कदम से दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्री अनुभव बेहतर होगा। पटना के हार्डिंग पार्क में नए रेल टर्मिनल के निर्माण के लिए भी 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नया टर्मिनल तैयार होने के बाद पटना जंक्शन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और यात्रियों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मिलेंगी। बिहारवासियों की लंबे समय से मांग पर बिहटा-औरंगाबाद और नवादा-पावापुरी नई रेल लाइनों के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। नवादा-पावापुरी लाइन, जो 25.10 किलोमीटर लंबी है, जैन तीर्थस्थल पावापुरी को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। साथ ही, ‘अमृत...
बिहार बजट सत्र: व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा केस पर विपक्ष का हंगामा
Bihar, State

बिहार बजट सत्र: व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा केस पर विपक्ष का हंगामा

    पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 2 फरवरी से हंगामेदार अंदाज में शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पैर में चोट के बावजूद व्हीलचेयर पर बैठकर सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। उनकी इस स्थिति को देखकर सदन में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।   तेजस्वी यादव ने अपनी चोट का जिक्र करते हुए कहा, “पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया, ऐसी चीजें कभी-कभी हो जाती हैं।” उनका व्हीलचेयर पर सदन पहुंचना विपक्षी खेमे के लिए मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। वीडियो में देखा गया कि पुलिसकर्मी और उनके सहयोगी उन्हें व्हीलचेयर के साथ सीढ़ियों से ऊपर तक लेकर जा रहे थे।   राज्यपाल का अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण   सत्र की औपचारिक शुरुआत सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ हुई। इसके बाद सरकार सदन में आर्थिक स...
पटना नगर निगम खरीदेगा कबाड़ लैपटॉप-AC, देगा आकर्षक दाम
Bihar, State

पटना नगर निगम खरीदेगा कबाड़ लैपटॉप-AC, देगा आकर्षक दाम

    पटना: राजधानी पटना में ई-कचरे के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए पटना नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। अब घर में पड़े पुराने लैपटॉप, मोबाइल, एसी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फेंकने की बजाय, नागरिक इन्हें नगर निगम को बेचकर अच्छी कीमत पा सकते हैं।   निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन करने और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अब ई-कचरे को सामान्य घरेलू कचरे में फेंकने के बजाय अधिकृत माध्यम से संग्रहित कर, री-साइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। ई-कचरे में मौजूद सीसा, पारा और कैडमियम जैसे खतरनाक तत्व मिट्टी, पानी और हवा को प्रदूषित कर सकते हैं।   तय दरों के अनुसार मूल्य   पटना नगर निगम ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए वजन आधारित दरें तय की हैं। नागरिक अपने पुराने उपकरणों के बदले निम्न दरें प्राप्त...
महात्मा गांधी सेतु के जाम से बेहतर था गंगा में सफर, पटना–मुजफ्फरपुर की यात्रा होती थी आनंददायक
Bihar, State

महात्मा गांधी सेतु के जाम से बेहतर था गंगा में सफर, पटना–मुजफ्फरपुर की यात्रा होती थी आनंददायक

    पटना: 1917 में चंपारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी पटना के बांकीपुर स्टेशन पर उतरे थे। यहीं से वे स्टीमर के जरिए पहलेजा घाट पहुँचे थे। उस समय सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और चंपारण जाने का एकमात्र सुरक्षित और किफायती साधन जलमार्ग ही था।   स्टीमर यात्रा का सुखद अनुभव   पटना के महेन्द्रू घाट से रेलवे का स्टीमर सोनपुर के पहलेजा घाट तक नियमित रूप से चलता था। इस यात्रा में करीब एक घंटा 15 मिनट का समय लगता था। यात्रियों के लिए दो मंजिला जहाजों, कैंटीन और किताबों की दुकानों का प्रबंध था। यात्री चाय-नाश्ता करते, अखबार या पत्रिका पढ़ते और गंगा की लहरों के बीच यात्रा का आनंद लेते।   महात्मा गांधी ने भी पटना से मुजफ्फरपुर तक इसी जलमार्ग का इस्तेमाल किया था। पहलेजा घाट पर उतरने के बाद वे ट्रेन से सोनपुर पहुँचे और फिर मुजफ्फरपुर के लिए आगे बढ़े। वहाँ उन्होंने आचा...