बेटा न होने पर प्रताड़ना का आरोप: नालंदा में मां और दो मासूम बेटियों की जहर से मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप
नालंदा (बिहार)। नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतनंदनपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की जहर से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान 27 वर्षीय कविता कुमारी, उसकी 5 वर्षीय बेटी सपना कुमारी और डेढ़ वर्षीय बेटी गुंजन कुमारी के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका कविता का मायका बिहार थाना क्षेत्र के वासवन बिगहा गांव में है। मायके पक्ष का आरोप है कि कविता को बेटा न होने के कारण लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के दादा सूबे यादव ने बताया कि पिछले छह दिनों से कविता और उसके बच्चों को ससुराल में खाना तक न...










