बिहार चुनाव 2025: परिहार विधानसभा सीट पर तीन बहुओं की सियासी अग्निपरीक्षा
सीतामढ़ी: बिहार की परिहार विधानसभा सीट इस बार सियासी नज़रों में हॉट सीट बनकर उभरी है। यहां तीन बहुएं आमने-सामने हैं और इनकी लड़ाई को स्थानीय राजनीति का बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर राजद से बागी रितु जायसवाल का पूरा करियर इस चुनाव में दांव पर है।
कल यानी 14 नवंबर को मतगणना होगी और जनता तय करेगी कि कौन बनती है परिहार की नई माननीय। चुनाव प्रचार में इन तीनों बहुओं ने पूरे क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है, और उनके समर्थक पंचायतों व गांवों में जाकर वोटरों के आंकड़े जुटा रहे हैं।
पहली बहू: गायत्री देवी – जीत की हैट्रिक का इरादा
भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। गायत्री देवी 2015 और 2020 में परिहार सीट जीत चुकी हैं। उनके पति रामनरेश यादव साल 2010 में विधायक बने थे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रितु जायसवाल के बागी उम्मीदवार बनने से भाजपा को अप्र...










