IND U19 vs SA U19: आज दूसरा यूथ वनडे, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर होगी सभी की निगाह
बेनोनी: भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। इस बार सभी की नजरें भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर रहेंगी।
वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में कप्तानी की बागडोर संभालकर दुनिया के सबसे कम उम्र के अंडर-19 कप्तान बनने का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं, लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में इस दूसरे मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद जताई जा रही है।
पहले मैच का संक्षिप्त विवरण
पहले मैच में भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम के तहत 25 रन से जीत हासिल की थी। भारत ने हरवंश सिंह पंगालिया के शानदार 93 रन और आरएस अंबरीश के 65 रन की मदद से 300 रन का बड़ा स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका के जेजे बैसन ने चार विकेट ल...










