WPL 2026 में नादिन डी क्लार्क का जलवा शुरुआती तीन मैचों में 8 विकेट, इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचीं
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच का रुख पलटने वाली डी क्लार्क ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने दो विकेट चटकाए और इसके साथ ही WPL इतिहास में अपनी खास जगह बना ली।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
शुरुआती तीन मैचों में 8 विकेट, ऐतिहासिक उपलब्धि
नादिन डी क्लार्क ने महिला प्रीमियर लीग के अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में कुल 8 विकेट झटक लिए हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था
पिछले ...







