Wednesday, April 15

Politics

विभिन्न राज्यों में उपचुनाव: कांग्रेस और बीजेपी का स्कोर बराबर, 8 सीटों पर निर्णायक नतीजे
Jammu and Kashmir, Politics, State

विभिन्न राज्यों में उपचुनाव: कांग्रेस और बीजेपी का स्कोर बराबर, 8 सीटों पर निर्णायक नतीजे

श्रीनगर/जयपुर/भुवनेश्वर/हैदराबाद/अमृतसर/झारखंड: आज अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे सामने आए। इस दौर में बीजेपी और कांग्रेस ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और झारखंड में भी उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई। मुख्य नतीजे इस प्रकार हैं: नगरोटा (जम्मू-कश्मीर): बीजेपी की देवयानी राणा ने 24 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। देवयानी राणा को कुल 42,350 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हर्ष देव सिंह (जेकेएनपीपी) को 17,703 वोट मिले। नगरोटा सीट पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण खाली हुई थी। बडगाम (जम्मू-कश्मीर): पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी अपने नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रतिद्वंद्वी से 5,240 वोटों से आगे हैं। यह सीट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। डंपा (मिजोरम): मिजो नेशनल फ्रं...
बिहार में एनडीए की सुनामी: अमित शाह की भविष्यवाणी सच, 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त
Bihar, Politics, State

बिहार में एनडीए की सुनामी: अमित शाह की भविष्यवाणी सच, 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी और जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए ने कमाल का प्रदर्शन किया है। शुरुआती रुझानों में ही एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार को स्पष्ट मजबूती मिली है। बीजेपी 95 सीटों पर और जेडीयू 84 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए के सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 20, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अमित शाह ने पहले ही की थी भविष्यवाणीचुनाव नतीजों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के रणनीतिकार कहे जाने वाले अमित शाह ने बिहार में एनडीए की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। पहले चरण के चुनाव के बाद एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा था, "एनडीए बिहार में लगभग 160 सीटें जीतेगा और बचा-कुचा बाकी सबमें बंट जाएगा।" अब रुझानों में यह आंकड़ा भी पीछे छोड़ते हु...
अंता उपचुनाव में माली समाज ने पलटा भाया जी का किस्मत का पहिया, प्रमोद जैन भाया को मिली भारी जीत
Politics, Rajasthan, State

अंता उपचुनाव में माली समाज ने पलटा भाया जी का किस्मत का पहिया, प्रमोद जैन भाया को मिली भारी जीत

बारां: राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन ‘‘भाया’’ ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में सबसे निर्णायक भूमिका निभाई माली (सैनी) समाज ने। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के विशाल रोड शो और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभाओं ने माहौल ऐसा बना दिया कि माली वोट बैंक कांग्रेस की ओर झुक गया और बीजेपी का समीकरण कमजोर पड़ गया। माली समाज ने बदला खेलअंता क्षेत्र में माली (सैनी) समाज की अच्छी-खासी संख्या है। बीजेपी ने मोरपाल सुमन को इस समीकरण को साधने के लिए मैदान में उतारा था, लेकिन अंतिम दिनों में सैनी समाज का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ गया। प्रचार के अंतिम दिन भव्य रोड शो और गहलोत की सभाओं में इस समाज की भारी भागीदारी ने स्पष्ट संकेत दे दिए कि भाया की जीत पक्की हो रही है। भारी भीड़ वाला रोड शो बना टर्निंग पॉइंटकांग्रेस का रोड शो जैन तीर्थ बमूलिया से शुरू होकर बटावदी...
राघोपुर में बीजेपी के सतीश सिंह ने किया बड़ा उलटफेर, तेजस्वी यादव को पीछे छोड़ा
Bihar, Politics, State

राघोपुर में बीजेपी के सतीश सिंह ने किया बड़ा उलटफेर, तेजस्वी यादव को पीछे छोड़ा

हाजीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राघोपुर सीट से सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बीजेपी के सतीश सिंह ने चुनावी मुकाबले में पछाड़ दिया। रातों-रात चर्चा में आए सतीश सिंह ने साबित कर दिया कि राजनीति में व्यक्तिगत पकड़ और स्थानीय मुद्दों की समझ बड़े नामों पर भारी पड़ सकती है। सतीश सिंह कौन हैं? राघोपुर दियारा क्षेत्र के श्यामचंद रामपुर गांव के निवासी 2010 में राघोपुर से राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव लड़े और उन्हें 13,006 वोटों से हराया 2010 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े पोस्ट ग्रेजुएट और 1.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक स्थानीय स्तर पर शांत, जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं चुनावी रणनीति ने दिलाई जीतसतीश सिंह की इस बड़ी जीत के पीछे उनकी सटीक चुनावी रणनीति को मुख्य कारण माना जा रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव क...
मोकामा सीट पर अनंत सिंह की बाहुबली जीत, वीणा देवी को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त
Bihar, Politics, State

मोकामा सीट पर अनंत सिंह की बाहुबली जीत, वीणा देवी को 28 हजार वोटों से करारी शिकस्त

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं और मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी की वीणा देवी को 28,206 वोटों से मात दी। मोकामा हमेशा से ही हाई-प्रोफाइल सीट रही है और इस बार भी इसका चुनावी महौल कड़ा मुकाबला देने वाला था। इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था। अनंत सिंह ने यहां लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है। शुरुआती राउंड से ही उनकी बढ़त साफ नजर आ रही थी और 26 राउंड की वोट गिनती के बाद उन्होंने जीत का परचम लहरा दिया। वोटों का विवरण: अनंत कुमार सिंह (जेडीयू): 85,975 वोट (49.58%) वीणा देवी (आरजेडी): 61,177 वोट (35.28%) प्रियदर्शी पियुष (जन सुराज पार्टी): 16,105 वोट (9.29%) अन्य प्रत्याशी और नोटा: 9,518 वोट (5.45%) मोकामा सीट क्यों बनी हॉटसीट?इस बार मोकामा पर नजरें इसलिए भी ...
बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले– ‘अखिलेश को भेजेंगे 11 किलो लड्डू, नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री’
Politics, State, Uttar Pradesh

बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले– ‘अखिलेश को भेजेंगे 11 किलो लड्डू, नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री’

लखनऊ/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने साफ कर दिया है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। इसी बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री और बिहार चुनाव में बीजेपी के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव परिणामों पर बड़ा बयान दिया है। ‘बिहार की जनता ने एनडीए को दिया प्रचंड जनादेश’ केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं और नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर लगाई है। उन्होंने दावा किया कि 2010 वाले नतीजे दोहराने जा रहे हैं। मौर्य ने कहा—“एनडीए का चुनाव जनता लड़ रही थी। हमारी सरकार की उपलब्धियों के कारण ही यह बहुमत मिला है।” अखिलेश यादव को भेजेंगे 11 किलो लड्डू मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पटना एयरप...
अंता उपचुनाव: कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी की लाज 159 वोटों से बची
Politics, Rajasthan, State

अंता उपचुनाव: कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी की लाज 159 वोटों से बची

बारां। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे स्थान पर रहे। मतगणना के दौरान करीब पूरे समय तीसरे स्थान पर रहने वाले बीजेपी के मोरपाल सुमन ने अंतिम दौर में 159 वोटों की बढ़त बनाकर नरेश मीणा को पीछे छोड़ते हुए पार्टी की लाज बचा ली। इस तरह भाजपा पूरी तरह फजीहत से बची। मतों का विस्तृत विवरण: क्रमउम्मीदवारपार्टीकुल वोटप्रतिशत1प्रमोद जैन भायाकांग्रेस69,46237.94%2मोरपाल सुमनबीजेपी53,86829.42%3नरेश मीणानिर्दलीय53,74029.35%अन्यअन्य सभीविभिन्न6,0293.29% कुल मतदान: 1,83,099 राजनीतिक प्रतिक्रियाएं: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी जनता के फैसले का सम्मान करती है।कांग्रेस के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रमोद जैन भाया को जीत...
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकट, सीपीआई (माले) की भी दुर्गति
Bihar, Politics, State

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकट, सीपीआई (माले) की भी दुर्गति

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार जनता ने जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को भरोसा दिया। एनडीए ने एग्जिट पोल और शुरुआती रुझानों से भी आगे बढ़कर जीत का रास्ता तय कर लिया है। जेडीयू को 76 और बीजेपी को 86 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि महागठबंधन में आरजेडी महज 32 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। महागठबंधन में शामिल सीपीआई (माले) को भी बिहार चुनाव में भारी नुकसान हुआ है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से केवल 4 सीटों पर ही बढ़त दर्ज हुई। वोट शेयर की बात करें तो पार्टी के खाते में केवल 3.16% वोट ही गया। सीपीआई (माले) की दुर्गति के प्रमुख कारण: आरजेडी के साथ तालमेल में कमी:महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान रही। कई सीटों पर पार्टी अपने ही गठबंधन साथी के खिलाफ चुनाव लड़ती नजर आई। सीटों पर आमने-सामने मुकाबला:लालगंज, वैशाली, ...
अंता उपचुनाव 2025: बीजेपी की हार, जानें 10 बड़ी वजहें
Politics, Rajasthan, State

अंता उपचुनाव 2025: बीजेपी की हार, जानें 10 बड़ी वजहें

बारां: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने भारी मतों से जीत दर्ज की। भाजपा के उम्मीदवार मोरपाल सुमन तीसरे नंबर पर खिसक गए। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रोड शो और सभाएं भी बीजेपी के लिए लाभकारी साबित नहीं हो सकीं। विश्लेषकों के अनुसार, बीजेपी की हार के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण सामने आए हैं, जिनमें जातिगत समीकरण, स्थानीय मुद्दों पर असंतोष, युवा मतदाताओं की नाराज़गी और कांग्रेस का संगठित चुनाव प्रबंधन प्रमुख हैं। बीजेपी की हार के 10 मुख्य कारण: प्रमोद जैन भाया का मजबूत नेटवर्क और नरेश मीणा का आक्रामक प्रचारकांग्रेस के प्रमोद जैन भाया इस क्षेत्र में चार चुनाव लड़ चुके हैं और उनका मजबूत स्थानीय नेटवर्क रहा। वहीं निर्दलीय नरेश मीणा ने भाजपा के वोट बैंक पर असर डाला। जातिगत समीकरण बीजे...
खगड़िया चुनाव परिणाम 2025 LIVE: अलौली, बेलदौर और परबत्ता में कांटे की टक्कर
Bihar, Politics, State

खगड़िया चुनाव परिणाम 2025 LIVE: अलौली, बेलदौर और परबत्ता में कांटे की टक्कर

खगड़िया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत खगड़िया जिले की चार विधानसभा सीटों—अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता—में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू, कांग्रेस, राजद और लोजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। मुख्य हाइलाइट्स: अलौली विधानसभा: जेडीयू उम्मीदवार रामचंद्र सदा 37,521 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के रामबृक्ष सदा दूसरे नंबर पर हैं। इस सीट पर तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। खगड़िया विधानसभा: जेडीयू के बबलू मंडल ने कांग्रेस के चंदन यादव को 3,125 वोटों से पीछे छोड़ा। बेलदौर विधानसभा: जेडीयू के पन्नालाल पटेल 21,017 वोटों के साथ आगे, कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद 12,712 वोटों पर हैं। नोटा 1,561 वोटों पर है। परबत्ता विधानसभा: महागठबंधन के डॉ. संजीव कुमार और लोजपा के बाबू लाल शौर्य आमने-सामने हैं। शुरुआती रुझ...