बिहार चुनाव: महिला और सीमांचल वोटरों के पास सत्ता की ‘चाबी’, जानिए अंतिम चरण का पूरा गणित
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। इस चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जो राज्य के 20 जिलों में फैली हैं। इनमें पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं। इस अंतिम चरण में महिला और सीमांचल के वोटर निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
महिला वोटर बनेंगी निर्णायक
पहले चरण में महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी रिकॉर्ड 65 फीसदी से अधिक रही। दूसरे चरण में सभी दलों ने महिला मतदाताओं को साधने पर विशेष ध्यान दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी महिला सशक्तिकरण योजनाओं का प्रचार किया।
तेजस्वी यादव ने ‘माई बहिन योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में 30 हजार रुपये सालाना देने का वादा दोहराया।
37 लाख से अधिक मतदाता, 1302 उ...









