खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, 2015 की मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं
नई दिल्ली।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख बेगम खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर उनके साथ वर्ष 2015 में हुई मुलाकात की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने खालिदा जिया के परिजनों और बांग्लादेश की जनता के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
भारत-बांग्लादेश संबंधों में योगदान को किया याद
प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में खालिदा जिया ने न केवल अपने देश के राजनीतिक जी...










