Monday, June 22

Natioanal

देश के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष एआई परिवेश जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी
Natioanal

देश के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष एआई परिवेश जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) परिवेश का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डेटा सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण के बिना एआई का समावेशी और भरोसेमंद विकास संभव नहीं है।   लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एआई क्षेत्र से जुड़े मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) और विशेषज्ञों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास पैमाने, विविधता और लोकतंत्र का अनूठा संयोजन है, इसी कारण दुनिया भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि ‘सभी के लिए एआई’ के दृष्टिकोण के तहत तकनीक का उपयोग केवल प्रभाव पैदा करने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए भी होना चाहिए।   स्वदेशी तकनीक पर जोर   प्रधानमंत्री ने प्रमुख क्षेत्रों म...
बारामती विमान हादसे की असली वजह का खुलेगा राज, घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स बरामद
Natioanal

बारामती विमान हादसे की असली वजह का खुलेगा राज, घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स बरामद

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े चार्टर्ड विमान हादसे की जांच में अहम प्रगति हुई है। बारामती एयरपोर्ट के पास 28 जनवरी को हुए लीयरजेट-45 विमान हादसे के घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इससे दुर्घटना से पहले के अंतिम क्षणों, पायलटों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के बीच हुई बातचीत तथा हादसे की पूरी श्रृंखला से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।   यह चार्टर्ड विमान वीएसआर वेंचर्स कंपनी का था, जो रनवे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दुर्घटना के समय मौसम साफ, दृश्यता लगभग 3,000 मीटर और हवा शांत बताई जा रही है। इसके बावजूद विमान रनवे से क्यों चूक गया, इसकी जांच की जा रही है।   जांच के लिए दो टीमें गठित   नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और...
राज्यसभा में देवी-देवताओं के अपमान और पर्यावरणीय नुकसान का मुद्दा उठा, एकल-उपयोग प्लास्टिक पर रोक की मांग
Natioanal

राज्यसभा में देवी-देवताओं के अपमान और पर्यावरणीय नुकसान का मुद्दा उठा, एकल-उपयोग प्लास्टिक पर रोक की मांग

  राज्यसभा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजलाल ने एकल-उपयोग प्लास्टिक से बने उन उत्पादों का मुद्दा उठाया, जिन पर देवी-देवताओं के चित्र और पवित्र श्लोक छपे होते हैं। उन्होंने इसे न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा करार दिया।   शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए बृजलाल ने कहा कि बाजार में बड़ी संख्या में ऐसे एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पाद उपलब्ध हैं, जिन पर देवी-देवताओं की तस्वीरें और धार्मिक प्रतीक अंकित रहते हैं। उपयोग के बाद ये उत्पाद अक्सर नालियों और कूड़े में फेंक दिए जाते हैं, जिससे पवित्र प्रतीकों का अपमान होता है।   पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी असर   भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसे प्लास्टिक उत्पादों से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया ...
फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप, वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Natioanal

फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप, वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

    कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान फॉर्म-7 के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इस प्रक्रिया के जरिए बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।   कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि फॉर्म-7 का इस्तेमाल कर लाखों मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने की सुनियोजित कोशिश की जा रही है। पार्टी के अनुसार, इस मामले से जुड़ी शिकायतें राजस्थान से शुरू होकर अब गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और केरल सहित 12 राज्यों से सामने आई हैं। कांग्रेस ने इसे एक व्यापक और संगठ...
यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान चर्चा में
Natioanal

यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान चर्चा में

    सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। कोर्ट के इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों ने स्वागत किया है, हालांकि इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।   निशिकांत दुबे बोले— सुप्रीम कोर्ट ने वही किया जो मैंने कहा   सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे का बयान सुर्खियों में है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने वही किया है, जिसकी वह मांग कर रहे थे। दुबे ने कहा कि पिछले दो दिनों से संसद चल रही है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य ने इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा करना उचित नहीं समझा।   झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ...
शनिवार को भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक, अहम मुद्दों पर मंथन संभव
Natioanal

शनिवार को भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक, अहम मुद्दों पर मंथन संभव

    भारत शनिवार को दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। दस वर्ष बाद हो रही इस महत्वपूर्ण बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) संयुक्त रूप से करेंगे। बैठक में अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया और संस्कृति जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।   इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए कई अरब देशों के विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके हैं। सूडान गणराज्य के विदेश मंत्री मोहिएलदीन सलीम अहमद इब्राहिम, फिलिस्तीन की विदेश मंत्री वर्सेन शाहीन अघाबेकियन और कोमोरोस के विदेश मंत्री मोहम्मद चानफिउ नई दिल्ली आ चुके हैं, जबकि अन्य देशों के प्रतिनिधियों का आगमन होना बाकी है।   विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मेहमान नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी भारत यात्रा ...
अगले प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी सबसे पसंदीदा चेहरा, सर्वे में बढ़त बरकरार
Natioanal, Politics

अगले प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी सबसे पसंदीदा चेहरा, सर्वे में बढ़त बरकरार

    देश में अगले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे उपयुक्त चेहरे को लेकर किए गए एक सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सबसे आगे नजर आए हैं। सी-वोटर द्वारा कराए गए इस सर्वे में बहुमत लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है।   यह सर्वे जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2026 के बीच देशभर में किया गया, जिसमें उत्तरदाताओं से पूछा गया कि वे प्रधानमंत्री के रूप में किस नेता को सबसे बेहतर मानते हैं। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे प्रमुख नेताओं को विकल्प के रूप में शामिल किया गया।   किस नेता को कितना समर्थन   सर्वे के अनुसार, 55 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा बताया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 27 प्रतिशत लोगों ...
गाजा के पुनर्निर्माण में भारत से सहयोग की अपील, भारत निभा सकता है मध्यस्थ की भूमिका: फिलिस्तीन
Natioanal

गाजा के पुनर्निर्माण में भारत से सहयोग की अपील, भारत निभा सकता है मध्यस्थ की भूमिका: फिलिस्तीन

    फिलिस्तीन ने भारत से इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के समाधान में मध्यस्थ की भूमिका निभाने और गाजा के पुनर्निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। भारत-अरब देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचीं फिलिस्तीन की विदेश मंत्री वर्सेन शाहीन अघाबेकियन ने कहा कि भारत दोनों पक्षों के साथ अच्छे संबंधों और अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के कारण एक प्रभावी वार्ताकार बन सकता है।   एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री अघाबेकियन ने भारत की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारत हमेशा से टू-स्टेट सॉल्यूशन और फिलिस्तीनी जनता के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इजरायल और फिलिस्तीन के बीच एक सेतु बनकर शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दे सकता है।   उन्होंने गाजा की गंभीर मानवीय स्थिति का उल्ले...
‘जाकर मर जाओ’ कहना आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं: हाई कोर्ट पति-पत्नी के झगड़े में गुस्से में कहे शब्दों को अपराध नहीं माना जा सकता, मंशा सबसे अहम
Natioanal

‘जाकर मर जाओ’ कहना आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं: हाई कोर्ट पति-पत्नी के झगड़े में गुस्से में कहे शब्दों को अपराध नहीं माना जा सकता, मंशा सबसे अहम

नई दिल्ली। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान गुस्से में कहे गए शब्द ‘जाकर मर जाओ’ को आत्महत्या के लिए उकसावा मानने से केरल हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल ऐसे शब्द कह देना अपने-आप में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत अपराध नहीं बनाता। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आरोपी की मंशा क्या थी, न कि मृतक ने उन शब्दों को कैसे लिया। न्यायमूर्ति सी. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि झगड़े के दौरान आवेश या गुस्से में बोले गए शब्द, यदि आत्महत्या के लिए उकसाने की स्पष्ट नीयत से न कहे गए हों, तो उन्हें आपराधिक उकसावा नहीं माना जा सकता। आरोपी को बरी किया हाई कोर्ट ने कासरगोड जिले के बारा निवासी सफवान अधुर को बरी कर दिया। निचली अदालत ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 204 (साक्ष्य...
आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद वकीलों को एक सप्ताह में लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश
Natioanal

आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद वकीलों को एक सप्ताह में लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश

नई दिल्ली। आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और उससे जुड़े नियमों में संशोधन की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संबंधित वकीलों को एक सप्ताह के भीतर लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ कर रही थी। सुनवाई के दौरान कुत्ता प्रेमियों, कुत्तों के हमलों के पीड़ितों, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं, साथ ही केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से पेश वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें अदालत के समक्ष रखीं। राज्यों के कदमों पर अदालत की नजर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों द्वारा आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए उठाए गए कदमों पर भी विचार किया। इस...