ऑफिस की हवा में छिपा खतरा: केमिकल्स से हो सकता है पैनक्रियाटिक कैंसर, डॉक्टर ने बताए 6 आसान बचाव के तरीके
नई दिल्ली। अक्सर माना जाता है कि केमिकल का खतरा सिर्फ फैक्ट्री या इंडस्ट्री में काम करने वालों को होता है, लेकिन असलियत इससे अलग है। मॉडर्न ऑफिस और घरों में भी कई तरह के हानिकारक केमिकल धीरे-धीरे हवा में मिलते रहते हैं। जबकि इनकी मात्रा कम होती है, लंबे समय तक लगातार इनके संपर्क में रहने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
डॉक्टरों की चेतावनीमेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जेहान बोमन धाभार के अनुसार, एयर-कंडीशन वाला ऑफिस सुरक्षित लगता है, लेकिन नई कुर्सियों की खुशबू, फर्नीचर, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स, एयर फ्रेशनर और प्रिंटर से निकलने वाले केमिकल्स शरीर में सूजन और सेल स्ट्रेस बढ़ा सकते हैं। लंबे समय तक एक्सपोज़र होने पर पैनक्रियाटिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है।
ऑफिस में पाए जाने वाले आम केमिकल्स:
VOCs (Volatile Organic Compounds)
बेंजीन और फॉर्मेल्डिहाइड
प्रिंटर स...










