70% तक ब्लॉक हो जाती हैं धमनियां और पता भी नहीं चलता! डॉक्टर ने बताए 5 खतरनाक संकेत, समय रहते समझ जाएंगे तो बच सकता है दिल
नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनकी धमनियां 70–90% तक ब्लॉक हो चुकी होती हैं, लेकिन उन्हें इसका एहसास तक नहीं होता? हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण यही है कि दिल कई बार बड़े लक्षण नहीं देता और लोग हल्के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं।
वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया बताते हैं कि कई मरीज बिना किसी स्पष्ट परेशानी के अस्पताल पहुंचते हैं और जांच में उनकी धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज मिलते हैं। खासतौर पर डायबिटीज, हाई बीपी, स्मोकिंग करने वाले लोग और जिनके परिवार में हार्ट रोग का इतिहास हो, उन्हें नियमित जांच बेहद जरूरी है।
डॉक्टर के अनुसार, धमनियों में ब्लॉकेज समय रहते पहचान ली जाए तो हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए शरीर द्वारा दिए जा रहे इन 5 संकेतों को कभी अनदेखा न करें—
1. बिना वजह अजीब और लगातार थ...










