कुमार विश्वास की बेटी कुहू बनी शाही दुल्हन, लहंगे में दिखी अदाओं की जादूगरी
नई दिल्ली: साहित्यकार और कवि कुमार विश्वास की छोटी बेटी कुहू शर्मा ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में कुहू ने दुल्हन की तरह सज-धज कर सभी का ध्यान खींचा। उनके स्टाइलिश अंदाज और लहंगे में नजर आई नजाकत ने लोगों का दिल जीत लिया।
कुहू ने लहंगे में रॉयल ब्राइडल वाइब को बखूबी कैरी किया। उनका लुक ऐसे था कि फिल्मी दुनिया की हीरोइनों को भी टक्कर दे सकता है। हैवी और डिटेल्ड एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे को कुहू ने बड़े ही ग्रेस के साथ पहना, जिससे उनके स्टाइलिश अंदाज ने एक अलग ही शाही छवि पेश की।
लहंगे का डिजाइन और डिटेलिंग
कुहू के लहंगे में गोल्डन सेक्विन सितारों की कारीगरी, मल्टीकलर थ्रेड वर्क, मिरर वर्क और जरी डिटेलिंग देखने को मिली। लोअर सेक्शन में फ्लोरल और बेल पैटर्न के जरिए एम्ब्रॉयडरी को और शानदार बनाया गया। वेस्ट को फ्लोरल सेक्विन से हाईलाइट किया गय...










