Saturday, February 21

बिना मिट्टी के घर में उगाएं पौधे, ये 6 फ्लॉवरिंग और इंडोर प्लांट्स देंगे हरियाली

नई दिल्ली: शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी में गार्डनिंग का शौक रखना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो जाता है। मिट्टी की व्यवस्था, गमले का वजन और घर में गंदगी जैसी परेशानियों के कारण कई लोग पौधे लगाने से कतराते हैं। लेकिन मशहूर गार्डनिंग एक्सपर्ट अन्नू और वरुण की जोड़ी ने आसान और स्मार्ट समाधान सुझाया है।

This slideshow requires JavaScript.

उन्होंने ऐसे 6 पौधों की सूची दी है, जिन्हें आप मिट्टी के बिना सिर्फ पानी में उगा सकते हैं। ये पौधे न केवल घर को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध करने और इंटीरियर को मॉडर्न लुक देने में भी मदद करते हैं।

1. जीजी प्लांट
कम देखभाल वाले लोगों के लिए जीजी प्लांट बेस्ट है। इसकी सिर्फ एक पत्ती से नया पौधा उगाया जा सकता है। पानी में रखने पर जड़ें आने में लगभग डेढ़ से दो महीने लगते हैं।

2. मनी प्लांट
गार्डनिंग शुरू करने वालों के लिए मनी प्लांट पहली पसंद है। पानी में कटिंग डालते ही 7-10 दिनों में नई जड़ें निकलने लगती हैं। इसे किसी विशेष खाद की जरूरत नहीं, बस पानी नियमित बदलते रहें।

3. मॉन्स्टेरा प्लांट
बड़े और कटिंग वाले पत्तों के लिए मशहूर मॉन्स्टेरा पानी में भी उगाया जा सकता है। 3-4 हफ्तों में नई जड़ें और छोटे पत्ते दिखाई देते हैं। इसे छनकर रोशनी वाली जगह पर रखें।

4. स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट पानी में भी पनपता है। जड़ें आने में करीब 2 महीने लगते हैं। यह रात में ऑक्सीजन देने वाला पौधा है, इसलिए बेडरूम में रखना स्मार्ट विकल्प है।

5. मैक्सिकन पेटूनिया
इस पौधे में बिना मिट्टी भी फूल आते हैं। 4-5 हफ्ते पुरानी कटिंग को पानी में लगाएं और लगभग 2 महीने में जड़ें विकसित हो जाएंगी।

6. सिंगोनियम प्लांट
सिंगोनियम या ‘एरोहेड’ प्लांट की कटिंग 2 हफ्तों में जड़ें छोड़ने लगती है। यह पानी में बड़ा होता रहता है और इसकी पत्तियां हमेशा चमकदार रहती हैं।

अन्नू-वरुण की जोड़ी के अनुसार, इन पौधों को पानी में रखने से घर का हर कोना हरा-भरा और फ्रेश दिखाई देगा, और गार्डनिंग का आनंद भी मिलेगा।

Leave a Reply