OTT पर हिंदी में देखें 2025 की टॉप 5 मलयालम थ्रिलर फिल्में: रहस्य, रोमांच और सस्पेंस का सफर
नई दिल्ली: साल 2025 में मलयालम सिनेमा ने थ्रिलर फिल्मों में तहलका मचा दिया। इस साल की टॉप 5 मलयालम थ्रिलर फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध हैं और IMDb रेटिंग में भी इन सभी ने उच्च स्थान हासिल किया है। इन फिल्मों में रोमांच, रहस्य और सस्पेंस अपने चरम पर है।
साल 2025 की टॉप 5 मलयालम थ्रिलर फिल्में:
1. Eko (IMDb Rating – 8.3)दिंजिथ अय्याथन निर्देशित 'एको' एक मिस्ट्री थ्रिलर है। यह बाहुल रमेश की 'एनिमल ट्रिलॉजी' की तीसरी और अंतिम फिल्म है। कहानी लापता डॉग ब्रीडर कुरियाचन की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। द्वितीय विश्व युद्ध और वर्तमान की टाइमलाइन में सेट यह फिल्म Netflix पर हिंदी में उपलब्ध है।
2. Rekhachithram (IMDb Rating – 7.8)जोफिन टी. चाको की 'रेखाचित्रम' एक क्राइम थ्रिलर है। मलक्कापारा के जंगल में बरसों पुरानी हत्या की तहकीकात के साथ यह फिल्म दर्शकों को हैरान कर देती है। ...










