एल्विश यादव की मदद अपील पर मुनव्वर फारूकी ने कसा तंज, पूछा – इलाज के बाद का पैसा कहां जाएगा?
मुंबई, उमा मिश्रा: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर एक जरूरतमंद परिवार की मदद की अपील की। वीडियो में उन्होंने बताया कि परिवार के बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) है और अमेरिका से इसके इलाज में 9 करोड़ रुपये का इंजेक्शन लग सकता है। एल्विश ने फैंस से आगे आने और मदद करने की अपील की।
लेकिन इसी बीच स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने इस मामले पर कटाक्ष किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया और गैर सरकारी संस्थाओं (NGO) के स्कैम का पर्दाफाश किया। मुनव्वर ने आरोप लगाया कि कुछ NGO और इन्फ्लुएंसर्स डोनेशन इकट्ठा करने के नाम पर इमोशनल अपील करवाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।
मुनव्वर फारूकी ने कहा, “हमारे चार्जेस बहुत हाई हैं, और लोग उतना देने के लिए भी तैयार थे। पहले तो इस तरह का प्रमोशन ही क्यों? इलाज के बाद का पैसा कहां जाएगा? क्...










