Saturday, December 20

OTT पर हिंदी में देखें 2025 की टॉप 5 मलयालम थ्रिलर फिल्में: रहस्य, रोमांच और सस्पेंस का सफर

नई दिल्ली: साल 2025 में मलयालम सिनेमा ने थ्रिलर फिल्मों में तहलका मचा दिया। इस साल की टॉप 5 मलयालम थ्रिलर फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध हैं और IMDb रेटिंग में भी इन सभी ने उच्च स्थान हासिल किया है। इन फिल्मों में रोमांच, रहस्य और सस्पेंस अपने चरम पर है।

This slideshow requires JavaScript.

साल 2025 की टॉप 5 मलयालम थ्रिलर फिल्में:

1. Eko (IMDb Rating – 8.3)
दिंजिथ अय्याथन निर्देशित ‘एको’ एक मिस्ट्री थ्रिलर है। यह बाहुल रमेश की ‘एनिमल ट्रिलॉजी’ की तीसरी और अंतिम फिल्म है। कहानी लापता डॉग ब्रीडर कुरियाचन की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। द्वितीय विश्व युद्ध और वर्तमान की टाइमलाइन में सेट यह फिल्म Netflix पर हिंदी में उपलब्ध है।

2. Rekhachithram (IMDb Rating – 7.8)
जोफिन टी. चाको की ‘रेखाचित्रम’ एक क्राइम थ्रिलर है। मलक्कापारा के जंगल में बरसों पुरानी हत्या की तहकीकात के साथ यह फिल्म दर्शकों को हैरान कर देती है। मुख्य भूमिका में आसिफ अली और अनस्वरा राजन हैं। यह फिल्म SonyLIV पर देखी जा सकती है।

3. Lokah Chapter One: Chandra (IMDb Rating – 7.7)
डोमिनिक अरुण की ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ एक सुपरहीरो साइंस-फिक्शन थ्रिलर है। कहानी रहस्यमयी लड़की चंद्रा और उसके सुपरपॉवर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। JioHotstar पर हिंदी में उपलब्ध यह फिल्म इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है।

4. Kalamkaval (IMDb Rating – 7.6)
जिथिन के. जोस निर्देशित ‘कलमकावल’ एक एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म में केरल पुलिस की लापता महिलाओं की जांच और वास्तविक अपराधों से प्रेरित घटनाओं को दिखाया गया है। यह फिल्म OTT पर SonyLIV पर जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में रिलीज होगी।

5. Thudarum (IMDb Rating – 7.5)
थारुण मूर्ति निर्देशित ‘थुडारम’ में मोहनलाल का किरदार शनमुघम एक पूर्व स्टंटमैन है, जो अपनी प्यारी एंबेसडर कार के लिए भ्रष्ट पुलिस और अपराधियों से संघर्ष करता है। यह फिल्म भी JioHotstar पर हिंदी में उपलब्ध है।

इन फिल्मों में रोमांच, रहस्य और सस्पेंस का ऐसा मिश्रण है कि थ्रिलर प्रेमियों के लिए यह साल 2025 का OTT अनुभव यादगार बन गया है।

Leave a Reply