Thursday, August 13

Tag: MPPRO

परीक्षा एवं पेपर लीक मामलों का तीन माह में होगा निपटारा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Madhya Pradesh, State

परीक्षा एवं पेपर लीक मामलों का तीन माह में होगा निपटारा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने घोषणा की कि परीक्षा, पेपर लीक तथा अन्य संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में चार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां ऐसे मामलों का निराकरण तीन माह के भीतर किया जाएगा। विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य है तथा राज्य सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए निरंतर निर्णय ले रही है।...
स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त
Madhya Pradesh, Police, State

स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त

इंदौर, 25 जुलाई। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर स्कूली बच्चों के अवैध एवं असुरक्षित परिवहन के विरुद्ध शनिवार को आरटीओ इंदौर और संभागीय सड़क सुरक्षा दस्ता ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालय मार्गों पर मारुति वैन, ऑटो रिक्शा एवं स्कूल बसों की सघन जांच की गई। आरटीओ प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन निरीक्षक आकाश सिटोले की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर तीन मारुति ओमनी वैन एवं एक ऑटो रिक्शा जब्त किया। साथ ही मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर वाहन चालकों से ₹23 हजार का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन, बिना आवश्यक दस्तावेजों अथवा सुरक्षा मानकों के विरुद्ध संचालित स्कूल वाहनों पर आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूल वाहन संचालकों से सभी सुरक्षा नि...
गंदगी मिलने पर मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित, सोनी डेरी से पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा
Madhya Pradesh, State

गंदगी मिलने पर मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित, सोनी डेरी से पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा

जबलपुर। (सद्वार्ता) कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में दूषित एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस स्थित मनमोहन होटल का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में अत्यधिक गंदगी, अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं भंडारण तथा खाद्य सामग्री के आसपास कॉकरोच एवं अन्य कीड़े पाए गए। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए होटल का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसी अभियान के दौरान सदर स्थित सोनी डेरी से पनीर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है। यह नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के त...
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Madhya Pradesh, State

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जबलपुर। (सद्वार्ता) लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह रविवार 26 जुलाई को जबलपुर में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के प्रसारण में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय सभागार में केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित "सेवा, सुशासन के 12 साल" एवं "कारगिल विजय गाथा" विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। सुबह 11:45 बजे मंत्री श्री सिंह सिविल लाइंस स्थित डिलाइट क्षेत्र में स्वर्गीय योगेंद्र सिंह 'योगी जी' मार्ग के नामकरण समारोह में भाग लेंगे। वहीं शाम 6:30 बजे मानस भवन में आयोजित "युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार" विषय पर आधारित संघ सृजन के भव्य नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल होंगे।...
खाद-बीज लाइसेंस के इच्छुकों को दी गई ‘देसी’ डिप्लोमा की जानकारी, कृषि विभाग ने आयोजित किया विशेष प्रशिक्षण
Madhya Pradesh, State

खाद-बीज लाइसेंस के इच्छुकों को दी गई ‘देसी’ डिप्लोमा की जानकारी, कृषि विभाग ने आयोजित किया विशेष प्रशिक्षण

जबलपुर। (सद्वार्ता) खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय के लिए नया लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा शनिवार को आधारताल स्थित कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण विशेष रूप से उन आवेदकों के लिए था, जिनके पास बी.एससी. एग्रीकल्चर अथवा बी.एससी. रसायन विज्ञान की डिग्री नहीं है, लेकिन वे खाद, बीज एवं कीटनाशक का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। प्रशिक्षण में फेसिलिटेटर वी.जी. गोस्वामी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को 'देसी' (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कृषि से जुड़े विभिन्न कानूनों एवं नियमों की भी जानकारी प्रदान की गई। उप संचालक कृषि एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इ...
गुरु पूर्णिमा पखवाड़े पर सांदीपनि विद्यालय करौंदीग्राम में हुआ पौधारोपण
Madhya Pradesh, State

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े पर सांदीपनि विद्यालय करौंदीग्राम में हुआ पौधारोपण

"एक पेड़ गुरु के नाम" अभियान के तहत विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने लगाया हरियाली का संकल्प SDNA | जबलपुर | 25 जुलाई 2026 (सद्वार्ता) गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अवसर पर जबलपुर के सांदीपनि विद्यालय करौंदीग्राम में शनिवार को "एक पेड़ गुरु के नाम" अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय के प्राचार्य जी. पी. झारिया की प्रेरणा से आयोजित इस अभियान में सभी ने मिलकर हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री झारिया ने विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजि...
गुणवत्ता और समयबद्धता से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएँ : लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह
Madhya Pradesh, State

गुणवत्ता और समयबद्धता से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएँ : लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

भोपाल/जबलपुर। (सद्वार्ता) लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग का प्रत्येक निर्माण कार्य केवल सड़क, पुल या फ्लाईओवर का निर्माण नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास, जनता की सुविधा और विश्वास की मजबूत नींव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की कार्यसंस्कृति गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित है तथा इन मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। वल्लभ भवन में आयोजित सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों, अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएँ निर्धारित समय-सीमा में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएँ। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग, प्रभावी फील्ड निरीक्षण, तकनीकी परीक्षण और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के माध्यम से निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी। बैठक में 30 करोड़ रुपये से अध...
संतों की वाणी से जीवन को मिलती है सही दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Madhya Pradesh, State

संतों की वाणी से जीवन को मिलती है सही दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जबलपुर, 24 जुलाई 2026. (सद्वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संतों की वाणी मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देती है और संस्कार ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व और त्योहार मानव कल्याण का संदेश देते हैं तथा समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री पन्ना स्थित श्री जुगल किशोर मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए, जहां उन्होंने श्रीधाम वृंदावन से पधारे संत श्री श्री 108 महंत स्वामी किशोरदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए संतों के सान्निध्य में जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. यादव ने कहा कि पन्ना की पावन भूमि वृंदावन का लघु स्वरूप है, जबकि ओरछा को बुंदेलखंड की अयोध्या माना जाता है। उन्होंने गौसेवा, सभी धर्मों के पर्वों को मिल-जुलकर मनाने, वि...
शासकीय चरनोई भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
Madhya Pradesh, State

शासकीय चरनोई भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग की कार्रवाई, पक्का मकान और सड़क ध्वस्त इंदौर, 24 जुलाई।(सद्वार्ता)जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने अनुभाग बिचौली के ग्राम जामन्या खुर्द स्थित चरनोई मद की शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया। राजस्व अमले ने सर्वे क्रमांक 198 की लगभग एक एकड़ शासकीय भूमि का निरीक्षण किया, जहां बिना अनुमति पक्का मकान एवं पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से निर्माणाधीन मकान, सड़क तथा खंभों से बनी बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई रामप्रसाद दुबे, निवासी ग्राम जामन्या खुर्द, के विरुद्ध की गई। अभियान के दौरान एसडीएम बिचौली अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार अन...
इंदौर को मिली बड़ी सौगात, प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण
Madhya Pradesh, State

इंदौर को मिली बड़ी सौगात, प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय इंदौर, 23 जुलाई 2026 (SDNA) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर को बड़ी अधोसंरचनात्मक सौगात देते हुए मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। लवकुश चौराहा पर लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फ्लाईओवर को उन्होंने आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में यह फ्लाईओवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे यात्रा समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुव...