इंदौर में ‘सुपोषण संकल्प अभियान’ के तहत 1000 न्यूट्रिशन किट वितरित
गंभीर कुपोषित बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार, कुपोषण मुक्त इंदौर बनाने की दिशा में नई पहल
इंदौर, 23 जुलाई 2026 (SDNA)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में इंदौर जिला प्रशासन ने "सुपोषण संकल्प अभियान" के तहत अभिनव पहल की है। अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के लिए 1000 न्यूट्रिशन किट वितरित किए।
यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सहायता संस्था के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक न्यूट्रिशन किट में बच्चों की पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राजगीरा के लड्डू, खोपरे का गोला, सत्तू का आटा, एक किलोग्राम खजूर, तिलपट्टी सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल की गई है। प्रत्येक किट की अनुमानित लागत करीब 500 रुपये है तथा इसे केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धार...





