इंदौर को मिली बड़ी सौगात, प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय
इंदौर, 23 जुलाई 2026 (SDNA)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर को बड़ी अधोसंरचनात्मक सौगात देते हुए मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। लवकुश चौराहा पर लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फ्लाईओवर को उन्होंने आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और विकास एक-दूसरे के पर्याय हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में यह फ्लाईओवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे यात्रा समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुव...






