Tuesday, July 21

This slideshow requires JavaScript.

निर्मला कॉन्वेंट स्कूल बना राज्य वॉलीबॉल चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

उज्जैन।(सद्वार्ता) सतना में 17 से 20 जुलाई तक आयोजित आईसीएसई बोर्ड की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

This slideshow requires JavaScript.

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की टीम का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। यह प्रतियोगिता सितंबर माह में तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालय की टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता पर डायरेक्टर थॉमस मैथ्यू एवं प्राचार्य सिस्टर मर्लिन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण का परिणाम है।

इस संबंध में जानकारी विद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रलय जोशी ने दी।

Leave a Reply