Tuesday, August 11

Madhya Pradesh

जगदीशपुर में आज होगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, तैयारियां अंतिम चरण में
Madhya Pradesh, State

जगदीशपुर में आज होगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, तैयारियां अंतिम चरण में

संभाग आयुक्त और आईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जबलपुर, 18 जुलाई 2026।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के ऐतिहासिक ग्राम जगदीशपुर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बैठक को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा एवं आईजी (देहात रेंज) रुचि वर्धन ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैठक स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन तथा ई-कैबिनेट के लिए आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। संभाग आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक के महत्व को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पूरी तरह त्रुटिरहित, सुरक्षित एवं समयब...
विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
Madhya Pradesh, State

विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

इंदौर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले निजी प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल ऑर्बिटल लॉन्च पर वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विक्रम-1 की सफलता आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और इससे ऑन-डिमांड स्पेस लॉन्चिंग सेवाओं को नई गति मिलेगी।...
29 जुलाई तक चलेगा गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा
Madhya Pradesh, State

29 जुलाई तक चलेगा गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा

इंदौर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास करना है।
मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद बैठक एवं मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की
Madhya Pradesh, State

मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद बैठक एवं मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

इंदौर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर 19 जुलाई को ग्राम जगदीशपुर में प्रस्तावित मंत्रिपरिषद बैठक तथा 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों एवं प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।...
राजधानी के बाहर कैबिनेट बैठकों का नवाचार बना मध्यप्रदेश की नई पहचान
Madhya Pradesh, State

राजधानी के बाहर कैबिनेट बैठकों का नवाचार बना मध्यप्रदेश की नई पहचान

इंदौर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं जनजातीय महत्व वाले स्थानों पर मंत्रिपरिषद बैठकों का आयोजन करने की पहल को देश में एक अनूठा नवाचार माना जा रहा है। अब तक जबलपुर, सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर राजवाड़ा, पचमढ़ी, खजुराहो तथा नागलवाड़ी में कैबिनेट बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। 19 जुलाई को भोपाल जिले के ग्राम जगदीशपुर में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। इन बैठकों का उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और महान व्यक्तित्वों को सम्मान देना तथा स्थानीय क्षेत्रों के विकास को गति प्रदान करना है।...
दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए जयवर्धन सिंह, जनसंपर्क अभियान तेज करने का किया आह्वान
Madhya Pradesh, Politics, State

दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए जयवर्धन सिंह, जनसंपर्क अभियान तेज करने का किया आह्वान

दतिया, 18 जुलाई। कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने दतिया के वार्ड क्रमांक-2 में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि सम्मेलन में कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक और सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर आमजन से संवाद स्थापित करने, पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेस जनता का विश्वास प्राप्त करेगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उ...
दतिया उपचुनाव को लेकर जयवर्धन सिंह का सरकार पर निशाना, युवाओं, किसानों और महिलाओं के मुद्दे उठाए
Madhya Pradesh, Politics, State

दतिया उपचुनाव को लेकर जयवर्धन सिंह का सरकार पर निशाना, युवाओं, किसानों और महिलाओं के मुद्दे उठाए

दतिया, 18 जुलाई। दतिया विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की भावी दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण जनादेश है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में कोई नई और प्रभावी योजना लागू करने में सफल नहीं रही। उनके अनुसार प्रदेश की जनता विकास, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है। जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और अधिक तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर प्रदेश से जुड़े प्रमुख मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता इस उपचुनाव में विकास, जवाबदेही और जनहित के आधार पर अपना निर्णय देगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस...
बरसात में जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
Health, Madhya Pradesh, State

बरसात में जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

इंदौर, 18 जुलाई 2026। वर्षा ऋतु में डायरिया, टाइफाइड, हैजा, पीलिया, मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की बढ़ती संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से उबला एवं स्वच्छ पेयजल पीने, भोजन से पहले हाथ धोने, खुले में शौच नहीं करने, आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए कूलर, फुलदान, फ्रिज ट्रे, पुराने टायर एवं अन्य स्थानों पर जमा पानी की नियमित सफाई करने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा बुखार आने पर तुरंत रक्त जांच कराने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि किसी भी प्रकोप की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।...
बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू
Madhya Pradesh, State

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू

इंदौर, 18 जुलाई 2026। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। पात्र विद्यार्थी 31 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत कक्षा 1 से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 1,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। आवेदन के लिए ओटीआर एवं फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है। आवेदन के बाद संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय से ऑनलाइन सत्यापन भी कराना होगा।...
महिला एवं बाल विकास विभाग के छह राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित
Madhya Pradesh, State

महिला एवं बाल विकास विभाग के छह राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

इंदौर, 18 जुलाई 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 के राज्य एवं जिला स्तरीय छह प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। इन पुरस्कारों में रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार, राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार तथा अरुणा शानबाग वीरता पुरस्कार शामिल हैं। विजेताओं को एक लाख रुपये तक की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन विभागीय वेबसाइट अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में जमा किए जा सकते हैं।...