दुनिया के 40 फीसदी तेल टैंकरों की आवाजाही पर नजर रख सकेगा भारत, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को NGT ने दी ‘रणनीतिक’ हरी झंडी
नई दिल्ली: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सोमवार को केंद्र सरकार की ग्रेट निकोबार मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना को मंजूरी दे दी। 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की इस परियोजना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को NGT ने खारिज करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट रणनीतिक रूप से बेहद अहम है।
विशेष रूप से, दुनिया के 40 फीसदी तेल टैंकर ग्रेट निकोबार और हिंद महासागर क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय सुरक्षा और समुद्री निगरानी में अहम भूमिका बनती है।
NGT ने कहा – रोकने का कोई आधार नहींएनजीटी के प्रमुख जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने 2022 में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दी गई मंजूरी को बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में पर्याप्त सेफगार्ड्स लागू किए गए हैं और इस पर रोक लगाने का कोई बेहतर आधार नहीं है।
शर्तों का पालन जरूरीNGT ने सरकार से कहा कि प्रोजेक्ट के संचालन में सख्ती ...










