कार्तिक पूर्णिमा पर श्री आदेश्वर तीर्थ, हनुमंत बाग में होगा स्वामीवात्सल्य कार्यक्रम
उज्जैन, 5 नवम्बर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री आदेश्वर तीर्थ कार्तिक पूर्णिमा स्वामीवात्सल्य समिति के तत्वावधान में तथा सकल जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ के सहयोग से भव्य स्वामीवात्सल्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री आदेश्वर तीर्थ, हनुमंत बाग (हनुमानगड़ी), बड़नगर रोड, उज्जैन पर रखा गया है।
समिति सदस्य प्रदीप गादिया ने बताया कि यह कार्यक्रम 5 नवम्बर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान उज्जैन चातुर्मास में विराजित आचार्य भगवंत, साधु एवं साध्वीजी महाराज साहेबान द्वारा तीर्थस्थल पर मांगलिक का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रभु की भव्य अंगरचना, नवाणु पूजन एवं साधर्मिक बंधुओं की संघ पूजा की जाएगी।इन धार्मिक आयोजनों के लाभार्थी प्रदीप गादिया एवं गादिया परिवार (वी. डी. मार्केट परिवार) रहेंगे, जबकि नवाणु पूजन के लाभार्थी के रूप में श्री अवंति पार्श्वना...









