प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश — कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह
जबलपुर, 03 नवम्बर 2025
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा है कि शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े सभी प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण किया जाए। वे आज जिला कार्यालय में आयोजित लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड, सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फील्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि आगामी 15 नवम्बर को गैरीसन ग्राउंड में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होंगे, इसलिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता और पार्किंग...








