SIR के विरोध में सड़कों पर उतरेंगी ममता बनर्जी, साथ होंगे अभिषेक बनर्जी; BJP भी देगी जवाबी रैली
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गर्माने जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस (TMC) मंगलवार, 4 नवंबर को कोलकाता की सड़कों पर उतरने वाली है। पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया के विरोध में एक विशाल रैली निकालेगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन राज्य में इस तीन चरणों वाली एसआईआर प्रक्रिया का पहला फेज भी शुरू होगा।
जानकारी के अनुसार, पहले चरण में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर वोटर डिटेल्स की जांच करेंगे और एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे। टीएमसी का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया “राजनीतिक मंशा” से प्रेरित है और वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश का हिस्सा है।
कहां से कहां तक निकलेगी रैली
यह एंटी-SIR रैली सेंट्रल कोलकाता के रेड रोड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास से शुरू होकर ज...










