Friday, June 26

This slideshow requires JavaScript.

‘स्वरांजलि’ में दीपावली मिलन समारोह उल्लासपूर्वक संपन्न

This slideshow requires JavaScript.

उज्जैन। शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था ‘स्वरांजलि’ का वार्षिक दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ स्वरांजलि हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी एवं विजय त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रारंभ में श्रीमती वंदना दुबे ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर संस्था के नितिन पोल ने बताया कि समारोह में कलाकारों ने ‘आंख, नैना, निगाह’ थीम पर आधारित प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति दी, जिनमें जीवन से भरी तेरी आंखें, नैनों में बदरा छाए, तेरी आंखों के सिवा, अंखियों के झरोखों से, इन आंखों की मस्ती के मस्ताने, मेरे नैना सावन भादो तथा आंखों की गुस्ताखियां माफ हो जैसे गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांगीतिक प्रस्तुतियों में ममता शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, प्रियंका पांडेय ने द्वितीय स्थान, एवं राजेश सोहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में राजेश जोशी, राधा मेहता, अनिता जोशी, लखन जागीरदार, माधुरी मेहता, ममता शर्मा, वंदना दुबे, प्रियंका पांडेय, प्रेरणा सोहनी, राजेश सोहनी, दीपक माकोडे, संजय गंधे, सुप्रिया बोथरा, माधवी जोशी, पी. मधु, अक्षय माहेश्वरी, भारती कुलकर्णी, बी.एस. कुलकर्णी एवं विजय त्रिवेदी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन मंगेश जोशी एवं वर्षा कमलाकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नितिन पोल ने व्यक्त किया।
समारोह में भारती तिवारी, रुपाली माकोडे, माधुरी पोल सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply