Wednesday, May 27

Blog

PM Modi दे रही हैं महिलाओं को फ्री स्कूटी? ये वायरल वीडियो AI जनरेटेड और फर्जी
technology

PM Modi दे रही हैं महिलाओं को फ्री स्कूटी? ये वायरल वीडियो AI जनरेटेड और फर्जी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को फ्री स्कूटी देने की घोषणा कर रहे हैं। हालांकि, PIB Fact Check ने इस वीडियो को फर्जी और AI जनरेटेड बताया है। वीडियो का सच इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल ‘rounakkumartalks’ से शेयर किया गया था। वीडियो में दावा किया गया कि केंद्र सरकार उन महिलाओं को स्कूटी देगी जिनकी सैलरी 50,000 रुपये से कम है। PIB Fact Check ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना फिलहाल सरकार चला नहीं रही है। सरकारी स्कीम्स की जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल पर सरकार ने हमेशा यह कहा है कि किसी भी योजना की जानकारी के लिए केवल myscheme.gov.in का ही उपयोग करें। यह प्लेटफॉर्म आपको केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सटीक जानकारी देता है। MyScheme पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें ...
मौसम बदलने से पहले कराएं AC की ‘ऑफ सीजन सर्विस’, जानें 5 बड़े फायदे
technology

मौसम बदलने से पहले कराएं AC की ‘ऑफ सीजन सर्विस’, जानें 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली: सर्दियों के खत्म होने और गर्मियों के करीब आते ही घरों में AC सर्विस की जरूरत बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से 20 मार्च तक का समय ऑफ सीजन सर्विस के लिए सबसे बेहतर माना जा रहा है। इस दौरान बुकिंग आराम से मिलती है, सर्विस पूरी तरह से होती है और खर्च भी कम आता है। 1. ज्यादा बुकिंग नहीं, मैकेनिक देगा पूरा समय ऑफ सीजन में मैकेनिक के पास ज्यादा बुकिंग नहीं होती। इसलिए वे हर AC की जांच और सफाई पूरी ध्यान से करते हैं। ड्रेन पाइप की सफाई, कूलिंग कॉइल की सफाई और गैस प्रेशर की जांच भी सही तरीके से की जाती है। 2. AC गैस की जांच हो जाती है अच्छे से पीक सीजन में अगर मैकेनिक कह दे कि गैस कम है, तो ग्राहक अक्सर बिना जांच के भरवा देता है। ऑफ सीजन में मैकेनिक के दावे को आप क्रॉस चेक करवा सकते हैं। AC की गैस तभी खत्म होती है जब कोई लीकेज हो, और अब समय रहते उसकी सही जांच हो जाती है।...
‘गोरों और एशियाई लोगों से नफरत करता आपका AI’, एलन मस्क ने एंथ्रोपिक को दिया वार्निंग
technology

‘गोरों और एशियाई लोगों से नफरत करता आपका AI’, एलन मस्क ने एंथ्रोपिक को दिया वार्निंग

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को: एआई कंपनी एंथ्रोपिक अपनी नई फंडिंग और तकनीकी सफलता के बाद चर्चा में है, लेकिन इस सफलता पर एलन मस्क ने सवाल उठाए हैं। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए एंथ्रोपिक के एआई मॉडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मस्क ने क्या कहा? एलन मस्क ने आरोप लगाया कि एंथ्रोपिक का एआई गोरों और एशियाई लोगों से नफरत करता है, खासतौर पर चीनी लोगों, पुरुषों और हेट्रोसेक्सुअल्स के खिलाफ। मस्क ने कहा कि यह मॉडल मनहूस और बुरा है और इंसानों के प्रति नकारात्मक व्यवहार करता है। उन्होंने एंथ्रोपिक को चेतावनी दी कि इसे तुरंत सुधारने की जरूरत है। प्रतिद्वंद्विता की कहानी दरअसल, यह आरोप मस्क की कंपनी एक्सएआई और एंथ्रोपिक के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आए हैं। मस्क के Grok AI चैटबॉट और एंथ्रोपिक के Claude Cowork में सीधा मुकाबला है। हाल ही में Claude Cowork में नए फीचर्स ...
अकेले हैं? AI के साथ मनाइए वैलेंटाइन डे, न्यूयॉर्क का कैफे ला रहा रोमांटिक डिनर अनुभव
technology

अकेले हैं? AI के साथ मनाइए वैलेंटाइन डे, न्यूयॉर्क का कैफे ला रहा रोमांटिक डिनर अनुभव

न्यू यॉर्क: इस वैलेंटाइन डे पर अकेले रहने वालों के लिए 'सेम सेम वाइन बार' ने एक अनोखी पहल की है। कैफे में अब लोग अपने AI चैटबॉट के साथ रोमांटिक डिनर डेट का अनुभव ले सकते हैं। AI-असिस्टेड डेट का अनोखा कॉन्सेप्ट कैफे में टेबल पर डिवाइस स्टैंड और हेडफोन लगाए गए हैं। विज़िटर अपने फोन या टैबलेट के जरिए वर्चुअल पार्टनर से बातें करते हुए खाना और वाइन का आनंद ले सकते हैं। यह अनुभव ऐसा बनाया गया है कि लोग डिजिटल साथी के साथ असल दुनिया में किसी के साथ बैठकर बातचीत करने जैसा महसूस करें। ऑर्गनाइज़र का कहना है कि आजकल कई लोग AI चैटबॉट के साथ अपनी निजी बातें शेयर करते हैं। ऐसे में यह वर्चुअल साथी कई लोगों के लिए इमोशनल सपोर्ट और रोमांटिक पार्टनर का काम कर रहा है। EvaAI ऐप की भूमिका इस पहल की शुरुआत EvaAI ऐप ने की है। ऐप में यूजर्स को टेक्स्ट और वीडियो बातचीत के लिए कई AI कैरेक्टर्स मिलते हैं। यूजर्...
AI Impact Summit 2026: दुनिया के बड़े CEO की भारत में रहीं लाइन, 3 कारण समझें
technology

AI Impact Summit 2026: दुनिया के बड़े CEO की भारत में रहीं लाइन, 3 कारण समझें

नई दिल्ली: अगले हफ्ते यानी 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में दुनियाभर के दिग्गज CEOs और सरकारों के प्रमुख हिस्सा लेने वाले हैं। गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सन हुआंग समेत एंथ्रोपिक, डीपमाइंड और माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष अधिकारियों की भी मौजूदगी होगी। क्यों भारत में है इतनी दिलचस्पी? इसका मुख्य कारण तीन प्रमुख बिंदु हैं: 1. भारत की बड़ी और डिजिटल आबादीभारत में इंटरनेट से जुड़े लोगों की संख्या बड़ी है और वे एआई तकनीक का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं। दुनिया में डेटा की खपत का लगभग 20 प्रतिशत भारत उत्पन्न करता है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 2. एआई में भारत का भविष्यजैसे भारत ने आईटी क्षेत्र में अपनी ताकत दिखा कर दुनिया की कंपनियों को सेवाएँ दीं, वैसा ही अब एआई के क्षेत्र में भी हो सकता है। ...
भुवनेश्वर में साइबर फ्रॉड का नया मामला: बुजुर्ग कपल पर डिजिटल अरेस्ट का डर, 1 करोड़ की मांग से बचे
technology

भुवनेश्वर में साइबर फ्रॉड का नया मामला: बुजुर्ग कपल पर डिजिटल अरेस्ट का डर, 1 करोड़ की मांग से बचे

भुवनेश्वर (ओडिशा): नयापल्ली इलाके में एक रिटायर्ड सीनियर NALCO ऑफिसर और उनकी पत्नी साइबर अपराधियों के जाल में फंसते-फंसते बाल-बाल बचे। अपराधियों ने उन्हें लगभग 35 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा और 1 करोड़ रुपये की मांग की। घटना के अनुसार, 9 फरवरी को कपल को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पटना का पुलिस अधिकारी बताया और आरोप लगाया कि उनके आधार कार्ड का आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग में गलत इस्तेमाल हो रहा है। स्कैमर्स ने उन्हें धमकी दी कि अगर तुरंत पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों ने वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी पहने अन्य लोगों को दिखाकर डर पैदा किया। कपल को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई और उन्हें बताया गया कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट पहले ही जारी हो चुका है। अपराधियों ने दावा किया कि उनके नाम पर जम्मू-कश्मीर में HDFC बैंक अकाउंट खुला है ...
होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे का मेगा प्लान, 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होंगी चलेंगी
Bihar, State

होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे का मेगा प्लान, 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होंगी चलेंगी

पटना: होली के त्योहार पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे ने विशेष तैयारी की है। पूर्व मध्य रेलवे ने इस बार नई दिल्ली और कोलकाता से बिहार के लिए 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी जारी की है। इससे पहले 5 फरवरी को होली के अवसर पर आठ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की जा चुकी थी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में और भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, ताकि त्योहार के मौके पर यात्री आसानी से अपने घर पहुँच सकें। दिल्ली से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल (04070/04069): 20, 24, 27 फरवरी और 3, 6 मार्च को चलेगी। नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल (04054/04053): 20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से और वापसी में 22 फरवरी से 8 मार्च तक बरौनी से चलेगी। नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल (04060/04059): 20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से और ...
बिहार में जमीन के जाली दस्तावेज बनाना पड़ेगा भारी, दोषियों को होगी 7 साल की जेल
Bihar, Politics, State

बिहार में जमीन के जाली दस्तावेज बनाना पड़ेगा भारी, दोषियों को होगी 7 साल की जेल

पटना, 14 फरवरी 2026: बिहार सरकार ने जमीन से जुड़े जाली दस्तावेज बनाने और पेश करने वालों पर सख्त रुख अपनाया है। अब ऐसे मामलों में अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सात साल तक की जेल का प्रावधान होगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में दी। विधानसभा में बड़ी घोषणा शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जमीन के फर्जी कागजात बनाने वालों पर शिकंजा कस रही है। इस दौरान सदन ने विभाग के 21 अरब 90 करोड़ 15 लाख 1 हजार रुपए के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया। हालांकि, विपक्षी दलों ने सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर वाकआउट किया। जिला स्तर पर होंगे 'जनकल्याण संवाद' विजय सिन्हा ने बताया कि 12 दिसंबर से प्रमंडल स्तर पर शुरू हुए 'भूमि सुधार जनकल्याण संवाद' अब जिला स्तर पर आयोजित...
‘मुझसे गलती हो गई, बचा लो’: कोटा में NEET छात्रा की मौत, शहर में फिर टूटी मुस्कान
Rajasthan, State

‘मुझसे गलती हो गई, बचा लो’: कोटा में NEET छात्रा की मौत, शहर में फिर टूटी मुस्कान

कोटा, 14 फरवरी 2026: राजस्थान के कोटा से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया। मध्य प्रदेश की 18 वर्षीय छात्रा, जो डॉक्टर बनने के सपने के साथ NEET की तैयारी के लिए कोटा आई थी, ने अपने कमरे में जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौत से पहले छात्रा बार-बार कहती रही, “मुझसे गलती हो गई, मुझे बचा लो,” लेकिन नियति ने उसकी मदद से पहले ही उसे छीन लिया। मौत से पहले का भयावह मंजर घटना कोटा के दादाबाड़ी थाना इलाके में हुई। छात्रा ने अपने कमरे में जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उसे गंभीर तकलीफ हुई। जब उल्टियां शुरू हुईं और दर्द असहनीय हो गया, तो उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। शोर सुनकर मकान में रहने वाले अन्य छात्र और मकान मालिक दौड़े। छात्रों के अनुसार, वह बार-बार कह रही थी कि उसने कोई बड़ी गलती कर दी है और वह मरना नहीं चाहती। तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया ग...
अनिल विज से भिड़ीं, जमकर बहस, चर्चा में आई हरियाणा की आईपीएस उपासना सिंह
Punjab & Hariyana, State

अनिल विज से भिड़ीं, जमकर बहस, चर्चा में आई हरियाणा की आईपीएस उपासना सिंह

चंडीगढ़, 14 फरवरी 2026: हरियाणा के कैथल में शुक्रवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब राज्य के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज और जिले की पुलिस अधीक्षक उपासना सिंह के बीच तीखी बहस हुई। यह बहस उस समय शुरू हुई जब एक पुलिसकर्मी के निलंबन को लेकर मंत्री ने एसपी को निर्देश दिया, जिसे लेकर उपासना सिंह ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। बैठक के दौरान अनिल विज ने कहा कि उन्होंने जमीन से जुड़े एक मामले में सहायक उपनिरीक्षक संदीप को निलंबित करने का आदेश दिया है। हालांकि, एसपी उपासना ने जवाब दिया कि संबंधित एएसआई करनाल जिले का है, इसलिए निलंबन का अधिकार उनके पास नहीं है। मंत्री ने फिर कहा कि वह डीजीपी को पत्र लिखने का निर्देश दें, ताकि निलंबन लागू किया जा सके। बैठक में मौजूद लोग और मीडिया कर्मी भी इस बहस के गवाह बने। मंत्री ने कहा, “मेरा आदेश पूरे हरियाणा में चलता है।” वहीं उपासना ने साफ किया कि वह...