Thursday, May 28

This slideshow requires JavaScript.

होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे का मेगा प्लान, 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होंगी चलेंगी

पटना: होली के त्योहार पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे ने विशेष तैयारी की है। पूर्व मध्य रेलवे ने इस बार नई दिल्ली और कोलकाता से बिहार के लिए 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी जारी की है। इससे पहले 5 फरवरी को होली के अवसर पर आठ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की जा चुकी थी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में और भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, ताकि त्योहार के मौके पर यात्री आसानी से अपने घर पहुँच सकें।

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें

  • आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल (04070/04069): 20, 24, 27 फरवरी और 3, 6 मार्च को चलेगी।

  • नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल (04054/04053): 20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से और वापसी में 22 फरवरी से 8 मार्च तक बरौनी से चलेगी।

  • नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल (04060/04059): 20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से और 22 फरवरी से 8 मार्च तक सुपौल से चलेगी।

  • दिल्ली–सीतामढ़ी स्पेशल (04010/04009): 26 फरवरी और 5 मार्च को दिल्ली से, वापसी में 27 फरवरी और 6 मार्च को सीतामढ़ी से।

  • आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल (04014/04013): 27 फरवरी और 6 मार्च को आनंद विहार से, वापसी में 28 फरवरी और 7 मार्च को लौकहा बाजार से।

  • आनंद विहार–खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल (04066/04065): 27 फरवरी से 3 मार्च तक आनंद विहार से, प्रतिदिन वापसी खोरधा रोड जंक्शन से।

  • जयनगर–अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651/04652): परिचालन अवधि को बढ़ाकर 1 से 31 मार्च तक किया गया है।

कोलकाता से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

  • हावड़ा–रक्सौल स्पेशल (03043/03044): 28 फरवरी, 7 और 14 मार्च को हावड़ा से और 1, 8, 15 मार्च को रक्सौल से।

  • सियालदह–मधुबनी स्पेशल (03183/03184): 28 फरवरी और 7 मार्च को सियालदह से, 1 और 8 मार्च को मधुबनी से।

  • कोलकाता–मधुबनी स्पेशल (03185/03186, 03187/03188): 27 फरवरी और 3 मार्च को कोलकाता से, वापसी में 28 फरवरी और 4 मार्च को मधुबनी से।

  • दुर्ग–मधुबनी स्पेशल (08753/08754): 1 मार्च दुर्ग से, 2 मार्च मधुबनी से।

  • हावड़ा–खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल (03007/03008): 25 फरवरी और 11 मार्च को हावड़ा से, 27 फरवरी और 13 मार्च को खातीपुरा (जयपुर) से।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट अग्रिम बुकिंग कर लें और होली के इस पर्व का आनंद सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के साथ मनाएं।

Leave a Reply