
नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को: एआई कंपनी एंथ्रोपिक अपनी नई फंडिंग और तकनीकी सफलता के बाद चर्चा में है, लेकिन इस सफलता पर एलन मस्क ने सवाल उठाए हैं। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए एंथ्रोपिक के एआई मॉडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क ने आरोप लगाया कि एंथ्रोपिक का एआई गोरों और एशियाई लोगों से नफरत करता है, खासतौर पर चीनी लोगों, पुरुषों और हेट्रोसेक्सुअल्स के खिलाफ। मस्क ने कहा कि यह मॉडल मनहूस और बुरा है और इंसानों के प्रति नकारात्मक व्यवहार करता है। उन्होंने एंथ्रोपिक को चेतावनी दी कि इसे तुरंत सुधारने की जरूरत है।
प्रतिद्वंद्विता की कहानी
दरअसल, यह आरोप मस्क की कंपनी एक्सएआई और एंथ्रोपिक के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आए हैं। मस्क के Grok AI चैटबॉट और एंथ्रोपिक के Claude Cowork में सीधा मुकाबला है। हाल ही में Claude Cowork में नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो अब केवल बातचीत नहीं करता बल्कि कंप्यूटर फोल्डरों की फाइलें पढ़ने, एडिट करने और नई फाइलें बनाने जैसी कार्यक्षमता भी रखता है।
भारत में कानूनी विवाद
एंथ्रोपिक को भारत में भी विवाद का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक की एक कंपनी ने दावा किया है कि वह 2017 से Anthropic नाम इस्तेमाल कर रही है। अमेरिकी कंपनी के नाम उपयोग के कारण भ्रम पैदा होने का आरोप लगाया गया है। भारतीय कंपनी ने 1 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है।
एंथ्रोपिक की प्रतिक्रिया
एंथ्रोपिक फिलहाल एलन मस्क के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी की तकनीकी सफलता और नए फीचर्स ने उसे वैश्विक मंच पर चर्चा में ला दिया है, लेकिन मस्क के ट्वीट ने एंथ्रोपिक के खिलाफ बहस को और तेज कर दिया है।
