बांग्लादेश में हिंदू रिक्शाचालक पर भीड़ का हमला, हाथ में लाल धागा देखते ही भड़की हिंसक भीड़
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लक्षित हिंसा का मामला सामने आया है। दीपू चंद्र दास की कथित ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या की घटना के एक दिन बाद, अब एक और हिंदू नागरिक पर हमला हुआ। इस बार लक्ष्य बने गोबिंद बिस्वास, जो खुलना डिवीजन में रिक्शा चलाते हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गोबिंद के हाथ में लाल धागा देख भीड़ भड़क गई, क्योंकि यह हिंदू समुदाय के लोग आमतौर पर पहनते हैं। भीड़ ने गोबिंद पर हमला कर दिया, जबकि वह बार-बार गुहार लगाता रहा कि वह केवल रिक्शा चालक है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर अफवाह फैलाई गई कि गोबिंद भारत के लिए जासूसी करता है और उसका संबंध भारतीय खुफिया एजेंसी RAW से है। इस अफवाह के बाद स्थानीय लोग हिंसक हो गए। गोबिंद को झेनैदाह जिला नगर पालिका के गेट के पास पीटा गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
पुलिस की हिरासत में गोबिंद को सीने ...










